Breaking News
recent

अर्थी लेकर जा रहे थे जनाजे में घुसा सांड, हमले में कई लोग घायल

चूरू.

आवारा सांडों की समस्या शहर में आफत बनती जा रही है। लेकिन निकाय प्रशासन मौनधारण किए बैठा है। करीब दस सालों में एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है कितने घायल हो चुके हैं लेेकिन उनकी आंखे नहीं खुल रही। गुरुवार को भी एक सांड ने शहर के वार्ड 25 में निकल रही शव यात्रा में घुसकर हमला कर दिया और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। छह लोगों को अस्पातल ले जाना पड़ा। और करीब एक दर्ज लोगों के मामूली चोट लगी।

 

 

वार्ड २४ के भंवरलाल गुर्जर ने बताया कि उनके फूफा लिखमारम गुर्जर की शव यात्रा निकल रही थी। वार्ड २५ में इन्द्र शर्मा की आटा चक्की के पास अचानक पीछे से एक सांड घुस गया और कई लोगों को घायल कर दिया। वार्ड के बजरंग के अधिक चोट लगी। इसके अलावा चारणों की ढाणी के अर्जुन (50), मंघाऊ के जगदीश (60), झारिया के देबूलाल (65), वार्ड २३ के लक्ष्मण (55), मंडना (खेतड़ी) के नानूराम (6 0) घायल हो गए। इनको निजी साधनों से अस्पताल पहुंचाया गया। शाम तक सभी को छुट्टी दे गई।

 

मच गई अफरातफरी


सांड के हमले से एक बार शव यात्रा में अफरा-तफरी मच गई। शव यात्रा क कुछ मिनट के लिए रोकना पड़ा। सांड के आगे बढने के बाद व घायलों को ले जाने के बाद शव यात्रा को आगे बढ़ाया गया। इस घटने से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश बढ़ गया। भंवर गुर्जन ने कहा इसके खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.