Breaking News
recent

फायरिंग से गुस्साएं ग्रामीणों ने चोरों को पीट-पीट कर मार डाला

सैंपऊ(धौलपुर). सैंपऊ थाना क्षेत्र के गांव खपरैला में चोरी करने आए करीब आधा दर्जन हथियारबंद चोरों में से दो जनों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। वहीं इससे पहले गांव में जाग हो जाने पर चोरों ने ग्रामीणों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी की जिसमें करीब आधा दर्जन ग्रामीण छर्रे लगने से घायल हो गए। इस दौरान मौके से चोरों के अन्य साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए। वहीं, घटना के संबंध में ग्रामीणों ने सैंपऊ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।


ग्रामीणों के अनुसार बुधवार तड़के करीब चार बजे चोरों ने ग्रामीण केदार कुशवाह के घर खड़े मिनी ट्रक को चुराने का प्रयास किया, इस दौरान घर के लोग जाग गए। हल्ला सुन बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यहां ग्रामीणों से खुद को घिरते देख चोरों ने देशी कट्टों से फ ायरिंग शुरू कर दी। जिसमें छर्रे लगने से ओमप्रकाश पुत्र छीतरिया कुशवाहा, रामकिशन कुशवाहा, केदार पुत्र रामकिशन कुशवाहा, रिंकू पुत्र केदार, रामकिशन पुत्र दुर्गा, किलेदार पुत्र दुर्गा, लखपत पुत्र रामरतन कुशवाहा घायल हो गए। इस बीच मौका पाकर चोरों ने भागने का प्रयास किया, ग्रामीणों ने पीछा कर दो चोरों को दबोच लिया।

जिससे चोर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीण और पुलिस के बीच झड़प हो गई और ग्रामीण पुलिस की गाड़ी के सामने लेट गए। इस दौरान ग्रामीण पुलिस की मौजूदगी में भी पकड़े गए चोरों से मारपीट करते रहे। काफी देर तक पुलिस की समझाइश के बाद चोरी करने आए चोरों को गंभीर घायलावस्था में इलाज के लिए कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।

उधर, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु जांगिड़, थाना प्रभारी टीनू सोगरवाल, कंचनपुर थाना प्रभारी सुमन चौधरी तथा अन्य जिले के कई थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। जब घायल चोरों को पुलिस कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण सीएससी पर एकत्रित होने लगे और पुलिस ने मुख्य गेट बंद करा ग्रामीणों को बाहर ही रोका। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल और बाद में जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया। जबकि घटना में चोरों की गोली लगने से घायल ग्रामीण किलेदार पुत्र दुर्गा को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है।


चोरों से मिले आभूषण
हथियारबंद चोरों से मुठभेड़ के दौरान पकड़ में आए दो चोरोंं से सोने चांदी के आभूषण मिले। जिसे ग्रामीणों द्वारा थाना प्रभारी टीनू सोगरवाल के सुपुर्द कर दिया गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है हथियारबंद बदमाश इससे पहले भी कहीं चोरी की घटना को अंजाम देकर सोने चांदी के आभूषण चुरा कर लाए हैं।


वारदात से पहले बंद की गांव की बिजली
गांव खपरैला में चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले गांव के बिजली के तार काटकर विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप कर दी। भागने के लिए खेतों में हो रही तारबंदी को काटने के लिए भी एक बड़ा प्लास लोहे का लेकर आए थे।


शिनाख्तगी में जुटी पुलिस
घटना में मृत दोनों युवकों के शव को पुलिस ने जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पुलिस ने इसकी शिनाख्तगी के प्रयास शुरू कर दिए है।

घटना के दौरान ग्रामीणों व चोरों की मुठभेड़ हुई, जिसमें फायरिंग की घटना में करीब आधा दर्जन ग्रामीण चोटिल हो गए, जबकि ग्रामीणों की मारपीट से घायल हुए दो चोरों की इलाज के दौरान मौत हो गई, मामले को लेकर ग्रामीणों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
टीनू सोगरवाल, थाना प्रभारी सैपऊ



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.