राजसमंद. सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बिना साज के सुरों की सरिता बहाई।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राजेन्द्र कुमार पूर्बिया ने बताया कि कार्यक्रम मुख्य छात्रसंघ परामर्शदाता निर्मला मीणा के दिशानिर्देश में हुआ। इस दौरान निकला गाड़ी लेकर, लड़ली लूमा झूमा रे..., मारो गोरबंद नखरालो..., मोरनी बागा में बोले आधी रात मा.., हरियाला बन्ना..., मां जननी जन्मभूमि तू मेरी.., ओ री चिरइया पर ह्रदयस्पर्शी प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में निर्णायक डॉ शिप्रा भारद्वाज, डॉ प्रेमलता विकल, डॉ लक्ष्मीलाल सालवी थे। परिणामस्वरूप एकल गायन में प्रथम विनोद कुमार लोहारए, द्वितीय गर्वित जैन रहे। लोकगीत गायन में प्रथम गर्वित जैन, द्वितीय प्रीति पालीवाल रही। समूह गायन में प्रथम पवन दास वैष्णव समूह, द्वितीय शांति सोनी समूह रहा। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय सांस्कृतिक सचिव निशांत श्रीमाली ने किया। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष किशन गुर्जर, उपाध्यक्ष दिनेश कुमावत, महासचिव भारत सिंह राठौड़, संयुक्त सचिव साक्षी श्रीमाली, क्रीड़ा सचिव जयेश पालीवाल, साहित्यक सचिव दिनेशनाथ योगी आदि मौजूद रहे।
आत्मरक्षा के गुर सीख रहे विद्यार्थी
राजसमंद. गायत्री विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय किशोर नगर में आर्य समाज युवा ईकाइ द्वारा सात दिवसीय योग व्यायाम एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। विद्यालय के प्रचार प्रमुख विनीत कलाल ने बताया कि अजमेर से आए आर्य वीर दल राजस्थान के प्रांतीय व्यायाम शिक्षक भागचंद आर्य द्वारा प्रतिदिन चार घन्टे व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, योगासन, प्राणायाम, पिरामिड, अस्त्र-शस्त्र संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य गगेन्द्र सिंह आर्य ने बताया कि विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा, आध्यात्मिक और बौद्धिक ज्ञान भी दिया जा रहा है।





No comments:
Post a Comment