Breaking News
recent

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, कहीं गिरे ओले तो कहीं हुई बारिश, किसानों को बढ़ी चिंता

श्रीगंगानगर/सूरतगढ़ थर्मल।

प्रदेश के उत्तर पश्चिमी इलाकों से होकर गुजर रहे बादलों ने पारे में बढ़़ोतरी के बाद भी सर्दी का अहसास कराया है। हालांकि गलन और ठिठुरन से आंशिक राहत मिली है लेकिन बादल छाए रहने पर धूप गायब होने से सर्द मौसम का अहसास हो रहा है। वहीं बादलों की आवाजाही रहने पर मौसम केंद्र ने अगले चौबीस घंटे में उत्तर और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में मावठ होने के संकेत दिए हैं।

 

दिन व रात के तापमान में रहे उतार चढ़ाव के कारण मौसम का मिजाज सर्द गर्म बना हुआ है वहीं अगले चौबीस घंटे में सर्दी का पलटवार होने की आशंका है। शुक्रवार को राजधानी समेत कई जिलों में छाए बादलों से मावठ होने के आसार बने लेकिन दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने पर मौसम बदला और देररात बादल छंट गए।


वहीं प्रदेश के गंगाननगर जिले में विगत दो दिनों से चल रही सूर्यदेव की लुका छिपी की बाद शनिवार शाम को सूरतगढ़ थर्मल परियोजना क्षेत्र में आसमान में तेज गर्जना के साथ बादल छाए। बदलो ने कहीं अमृत वर्षा की तो कहीं ओलो की शक्ल में कहर बरपाया।


किसानों की बढ़ी चिंता

शाम पांच बजे से आसमान में छाए बादलों से बरसी बारिश की बूंदों ने टिब्बा क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर जहां रौनक ला दी। वहीं क्षेत्र के कुछ गांवों में हुई ओला वृष्टि से किसान चिंतित नज़र आए। सोमासर के किसान प्रेम सहारण ने बताया कि पिछले कुछ समय से पड़ रहे पाले से फसलों को नुकसान हो रहा था। विगत दो दिनों से छाई धुंध और शनिवार शाम को करीब 10 मिनट तक हुई हल्की बरसात से खेतों में खड़ी सरसों, गेहूं, जौ, आदि की फसलों को फायदा होगा।

 

क्षेत्र के सोमासर, भोजेवाला, 185 आरडी ए और बी, कानौर, ठेठार, रायांवाली आदि गांवो में हल्की बारिश हुई। वहीं ठुकराना पंचायत के गांव फरीदसर व चक 4 SMR में करीब 4 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। चक 4 SMR के किसान प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 5 मिनट तक बरसे चने के आकार के ओलो से खेतो में खड़ी गेहूं, सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.