Breaking News
recent

योग्यता के आगे नियमों की बंदिशें

सवाईमाधोपुर. प्रदेश भर के राजकीय महाविद्यालयों में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार की ओर से मेधावी छात्राओं के लिए स्कूटी वितरण योजना का संचालन किया जा रहा है, लेकिन यह योजना भी नियमों की बंदिशों के फेर में उलझती नजर आ रही है। नियमों की पेचीदगी का आलम यह है कि जिले में नौ पात्र छात्राएं योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगी। अगर प्रदेश भर की बात करेंं तो यह आंकड़ा 1700 छात्राओं पर पहुंच रहा है।
यह है योजना : राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मेधावी स्कूटी वितरण योजना शुरू की थी। इसके तहत ऐसी छात्राएं जिन्होंने कक्षा नौ से बारह तक लगातार सरकारी विद्यालयों में नियमित अध्ययन किया हो और बारहवीं में 75 या उससे अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो उन्हें सरकार की ओर से प्रोत्साहन के तौर पर स्कूटी देने का प्रावधान है।


6 जिलों में 50 से भी कम आवेदन: आयुक्तालय की ओर से हाल ही में एक पात्रता व वरीयता सूची कटऑफ के साथ जारी की गई है। इसके तहत प्रदेश के 6 जिलों में 50 से भी कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं 26 जिलों में आवेदन 50 से अधिक है। वरीयता सूची जारी करने के साथ ही आयुक्तालय की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि कोई छात्रा गलत सूचना देकर स्कूटी लेती है और जांच के दौरान जानकारी असत्य पाई जाती है तो उक्त छात्रा के अभिभावकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


31 जनवरी से पूर्व होगा वितरण
कॉलेज आयुक्तालय की ओर से दिसम्बर में एक पत्र जारी किया गया था। इसके तहत प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों में 31 जनवरी से पूर्व स्कूटी का वितरण करने के लिए निर्देश जारी किए थे। हालांकि पूर्व में यह वितरण गत वर्ष दिसम्बर में किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन विधानसभा चुनावों के कारण वितरण नहीं हुआ।


यह आ रही समस्या
राज्य सरकार ने हाल ही में नियमों में बदलाव करके हर जिले में दी जाने वाली स्कूटी की संख्या निर्धारित कर दी है। नए नियमों के तहत अब हर जिले में अधिक तम 50 स्कूटी ही वितरित की जाएगी। ऐसे में जिन जिलों में 50 से अधिक पात्र छात्राएं हैं वहां क ई छात्राएं योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगी। जिले में योजना के तहत 59 पात्र छात्राएं हैं।


यह हैं स्थिति....
जिला पात्र कटऑफ छात्राएं
सवाईमाधोपुर 59 76.40
चुरू 195 81.40
झालावाड़ 134 81.0
जयपुर 158 83.20
टोंक 100 78.40
भीलवाड़ा 153 82.40
अजमेर 112 81.20
उदयपुर 102 78.60
नागौर 149 81.80
सीकर 130 81.0
सिरोही 84 79.0
दौसा 83 77.60
बूंदी 77 77.20
बारां 61 76.20
बाड़मेर 93 79.20
भरतपुर 67 77.20
जौधपुर 93 80.20
कोटा 106 80.0
पाली 78 77.80
राजसमंद 85 77.60
श्रीगंगानगर 118 81.20
झुंझुंनू 110 80.0
हनुमानगढ़ 100 79.80
चितौडगढ़़ 116 79.80
अलवर 144 80.80
बीकानेर 121 80.60


छात्राओं में आ रही जागरूकता
राजकीय कन्या महाविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में पहले 50 छात्राएं भी पूरी नहीं हो पाती थी। सत्र 2016-17 में जिले में महज 17 ही आवेदन आए थे, लेकिन इसके बाद से छात्राओं में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। गत वर्ष योजना के तहत 50 आवेदन आए थे वहीं इस साल 59 आवेदन प्राप्त हुए हैं।


जिले से योजना के तहत 59 आवेदन प्राप्त हुए है। 31 जनवरी से पूर्व वितरण किया जाना है। एक जिले से महज 50 स्कूटी ही बांटी जाएंगी।
डॉ. विजय सिंह मावई, नोडल अधिकारी, मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, गल्र्स कॉलेज, सवाईमाधेापुर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.