Breaking News
recent

दरी फटी हुई, लाइट का स्विच दबाया तो पंखे भी चलने लगे

बीकानेर. जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने गुरुवार को शहर के अंदरुनी क्षेत्र में सफ ाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल मोहता मूलचंद का निरीक्षण किया तो वहां अव्यवस्था पाई गई। उस समय स्कूल में अध्यापक उपस्थित नहीं थे। स्कूल की सफ ाई देखकर लग रहा था कि कई महीनों बाद स्कूल खुला है।
कलक्टर ने देखा कि फ र्नीचर के नाम पर एक भी स्टूल या टेबल कक्षाओं में नहीं थी। कुछ कमरों में दरी बिछी थी, वह भी गंदी व फटी हुई थी। घने कोहरे के बीच जब कलक्टर स्कूल के प्रथम मंजिल पर कमरों में गए तो कमरे में बहुत अंधेरा था। उन्होंने छात्रों से लाइट जलाने को कहा। छात्र ने स्विच दबाया तो लाइट के साथ पंखे भी चल पड़े। छात्र ने बताया कि एक ही स्विच में दोनों कनेक्शन हैं।

 

इतना पैसा, फि र भी सुविधाएं नहीं
कलक्टर ने छात्रों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर प्राचार्य से स्कूल के विकास मद तथा छात्र कल्याण कोष में धनराशि के बारे में पूछा। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 15 लाख रुपए उपलब्ध है।
इस परकलक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बच्चों की सुविधाओं के लिए इतना पैसा होने पर अच्छे फर्नीचर और ग्रीन ब्लैक बोर्ड क्यों नहीं खरीद रहे हो। कलक्टर ने कहा कि राजकीय लेखा नियमों के तहत बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि अगर इन पैसों से अगले सात दिन में बच्चों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हुई तो प्राचार्य के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

देरी से स्कूल आए अध्यापकों के बहाने
कलक्टर गौतम निगम आयुक्त प्रदीप के साथ स्कूल के मुख्य दरवाजे के अंदर खड़े थे। तभी एक-एक करके अध्यापक आने लगे। एक शिक्षिका ने रेलवे फ ाटक बंद हो जाने के कारण लेट आना बताया तो दूसरी शिक्षिका ने कहा कि खराब मौसम के चलते उनकी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई, तो तीसरे अध्यापक ने सफ ाई दी गई कि वे बीएलओ हैं इसलिए लेट हैं। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी लोग निश्चित समय सीमा में स्कूल में आकर बच्चों को पढ़ाएं तथा परीक्षा से पहले कोर्स हो जाए यह सुनिश्चित करें।

 

दरियां मंगवा ली
जिला कलक्टर ने स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कमरों में लाइट व पंखे खराब होने के बाद उन्हें दुरुस्त करवाने का काम शुरू हो गया। पीक थूके गए स्थान पर शाम को व्हाइट वॉश करवा दिया। आइसीटी लैब का दुरुस्त करवा रहे हैं। पूरे रूम में ग्रीन बोर्ड है। दरियां भी मंगवा ली है।
किरण पंचारिया, प्राचार्य, एमएम उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.