Breaking News
recent

चूरू एसपी ने अपनी पहली मीटिंग में दे डाली नसीहत, कहा अपराध नियंत्रित करें

चूरू. कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक यादराम फांसल ने शनिवार को पहली संपर्क सभा की व क्राइम बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व थानाधिकारी तथा कांस्टेबल गंभीरता से काम करें और अपराधों पर अंकुश लगाएं। आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए ईमानदारी से कार्य करें तथा अपराध पर नियंत्रण करें। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस के निगरानी तंत्र को मजबूत किया जाएगा। साथ ही अन्य अपराधियों पर शिकंजा कसकर क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस तरह काम करेगी कि डिकॉय की जरूरत नहीं पड़े। फिर भी कोई मामला गंभीर लगेगा तो उस मामले में डिकॉय करने की रणनीति बनाई जाएगी।

मजबूत जनमित्र बनाए पुलिस
पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियन्त्रण प्राथमिकता 2019 के अन्तर्गत पुलिस को जनमित्र बनाने, जनता से सकारात्मक संवाद स्थापित करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, बीट प्रणाली को मजबूत करने, मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, गंभीर/संगठित अपराधों पर हार्डकोर/केस ऑफिसर इत्यादि के अन्तर्गत प्रभावी नियन्त्रण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिवादियों के साथ सद्व्यवहार किया जाना चाहिए एवं उनकी तुरन्त सुनवाई कर परिवाद का निराकरण करें। पुलिस मुख्यालय द्वारा समय समय पर चलाए जाने वाले अभियानों में अधिक से अधिक कार्रवाई की जाए। इससे पहले पुलस लाइन में उन्होंने जवानों की समस्याएं सुनी एवं सम्बन्धित को तुरन्त निस्तारण के लिए निर्देश दिए। सम्पर्क सभा में पुलिस लाइन के जवानों के अलावा डीएसपी महेन्द्र पारीक, पुलिस उप अधीक्षक रणवीर मीणा, थानाधिकारी कोतवाली नरेश गेरा, अपराध सहायक रूपाराम, थानाधिकारी विष्णु, थानाधिकारी पृथ्वीपाल सिंह, प्रभारी यातायात शिवभगवान, पुलिस उपनिरीक्षक बलवन्त सिंह, विजयपाल सिंह आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.