पीपली आचार्यान. ओड़ा बस स्टैण्ड पर बुधवार रात्रि दो दुकानों में लगी आग से फ्रीज,फर्नीचर,प्लास्टिक बर्तन, शृंगार के सामान, गिफ्ट आइटम, शादी के कपड़े आदि जलकर राख हो गए। वहीं दुकान की छत पर दरारें आ गई जबकि 6 पट्टियां टूटकर नीचे गिर गईं। तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दुकान में सभी सामान जलकर राख हो गया।
पीपली आचार्यान निवासी सुरेशचन्द्र पुत्र लादूलाल लखारा के ओड़ा बस स्टैण्ड पर किराये की दुकान में रात 11 बजे अचानक आग लग गई। दुकान के पास हैण्डपम्प पर विकास जैन पानी भरने आया तो धुआं उठता देखकर आसपास के ग्रामीणों को जगाकर सूचना दी। ग्रामीणों द्वारा दोनों दुकानों के शटर के ताले तोडकर जेसीबी की मदद से शटर उठाकर पानी का टैंकर मंगवाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं हुआ। जिला मुख्यालय से रात डेढ़ बजे दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में पड़े पांच हजार रुपए सहित हजारों का सामान जल गया और दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट होने का कयास लगाया जा रहा है। गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचे सरपंच चन्द्रवीरसिंह सिसोदिया, पीपली आचार्यान पूर्व सरपंच मनोहर कीर ने मौका देखकर जानकारी ली। आग बुझाने में श्यामलाल बंजारा, कालू कीर, करमा बंजारा, गोरू बंजारा, भैरूलाल सेन सहित कई ग्रामीण थे।
शिविर का समापन
देवगढ़. विजयपुरा में चल रहे लेवल प्रथम के नव नियुक्त शिक्षकों का शीतकालीन आवसीय मॉड्यूल आधारित प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस दौरान शिविर प्रभारी हरिसिंह चौहान, समसा एडीपीसी सुभाष शर्मा, सिद्धार्थ जैन, सीबीईईओ गेंदालाल रेगर, कार्यक्रम अधिकारी प्रशिक्षक नारायणसिंह राव, नारायणसिंह चुण्डावत, रतनसिंह चुण्डावत एवं बीईईओ कम एसीबीईओ कैलाशसिंह चौहान, आरपी कानसिंह चौहान एवं तोलाराम खटीक, व्यवस्थापक लीलाधर शर्मा, प्रभारी महेशचन्द्र स्वर्णकार, देवीलाल सोनी, सतीश पंवार, भरतसिंह कृष्णगोपाल, दक्ष प्रशिक्षक दिलशाद बानो एवं मोहम्मद हुसैन मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment