Breaking News
recent

भारत-पाक सीमा क्षेत्र पहुंचे सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक,विशेष रूप से सर्तक रहने की दी हिदायतें

जैसलमेर. सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक ने क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर के तहत आने वाले बॉर्डर क्षेत्र का भ्रमण किया। क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (दक्षिण) के उप महानिरीक्षक, कमाण्डेन्ट महेश कुमार नेगी और सुरेन्द्र कुमार ने राजस्था फ्रंटियर के आइजी को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकरी दी। पालीवाल ने सीमा पर तैनात जवानों और बल के अधिकारियों से बातचीत की तथा उन्हें धुंध से भरे मौसम में विशेष रूप से सर्तक रहने की हिदायतें दी। उन्होंने वर्तमान में राजस्थान फ्रंटियर में चल रहे ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ के बारे में भी उन्होंने अवगत कराया। भ्रमण के दौरान पालीवाल ने सीमा सुरक्षा बल के डाबला कैम्पस में स्थित नवीनीकृत सीपीसी कैन्टीन भवन का उद्घाटन किया।
90 लाख लीटर क्षमता वाले तालाब खोदने का कार्य शुरू
महानिरीक्षक ने एक वर्ष जल संग्रहण के लिए डाबला कैम्पस में बनाए जा रहे तालाब को खोदने के कार्य का आगाज किया। यह जल संग्रहण तालाब लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में फैला है और जिसकी जल संग्रहण की क्षमता लगभग 90 लाख लीटर है। जैसलमेर क्षेत्र जिसमें वर्षा और पानी की भारी कमी रहती है। इस दौरान केएस राजावत, डीआइजी और राजेश कुमार, डीआइजी क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (दक्षिण) भी उनके साथ रहे।

शांतिभंग करने पर चार गिरफ्तार
पोकरण. पुलिस ने कस्बे के सांकड़ा फांटा पर बुधवार की शाम झगड़ा कर उत्पात मचाने व शांतिभंग करने के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम सूचना मिली कि सांकड़ा फांटा के पास स्थित शराब की दुकान के बाहर दो युवक आपस में झगड़ा कर रहे है। जिस पर मुख्य आरक्षक श्रीराम विश्रोई ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की, लेकिन दोनों एक दूसरे से मारपीट के लिए उतारू हो रहे थे। पुलिस ने जाम्भा निवासी सुनील पुत्र रिड़मलराम विश्रोई व स्थानीय निवासी प्रेमपुरी पुत्र सोहनपुरी को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। जहां उन्हें जमानत पर रिहा किया गया। इसी प्रकार क्षेत्र के भणियाणा गांव में पुलिस ने दो जनों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। भणियाणा पुलिस के अनुसार गुरुवार को टेलीफोन से इतिला मिली कि भीम तालाब के आगोर में कुछ लोग अवैध रूप से बजरी खनन करने की फिराक में है। पुलिस मौके पर पहुंची, तो यहां दो जने तगारी व फावड़े से बजरी एकत्र कर रहे थे। पुलिस ने अवैध खनन नहीं करने की बात कही, तो लोग पुलिस ने उलझने लगे। जिस पर पुलिस ने पन्नासर निवासी हनीफखां पुत्र बरुखां व जहूरदीन पुत्र हनीफखां को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.