Breaking News
recent

पुलिस अतिक्रमण हटाने पहुंची तो क्या हुआ...

सादुलपुर. शहर में जगह-जगह किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई शुक्रवार से शुरू की गई। थानाधिकारी महेन्द्रदत्त शर्मा के नेतृत्व में पहुंची पालिका प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटवाए। रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। लोगों को समझाईश कर अतिक्रमण स्वैच्छा से हटाने की बात भी कही। बस स्टैण्ड पर मुख्य सड़क पर दोनों तरफ करीब 15 फीट के बीच लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। प्रशासन ने अलमारियों, हाथ रेहडिय़ों, टायर व अन्य सामान को हटाकर रास्ता साफकरवाया। उन्होंने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने अतिक्रमियों पर मामला दर्ज करने की भी चेतावनी दी। लोगों ने मुख्य बाजार में खड़े होने वाले वाहनों के लिए पार्किं गस्थल बनाने की भी मांग की है। इस अवसर पर थानाधिकारी सहित यातायात प्रभारी सीताराम सहारण, महेन्द्र स्वामी, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी प्रकाशचंद्र खीचड़ तथा कर्मचारियों ने भागीदारी निभाई।

हटाया अतिक्रमण
नगरपालिका अध्यक्ष जगदीश बैरासरिया के आदेशानुसार नगरपालिका प्रशासन ने वार्ड 18 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अधिशासी अधिकारी प्रकाशचंद्र खीचड़ ने कर्मचारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ वार्ड 18 में लियाकत अली की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस अवसर पर गोपालसिंह, सुनील चौधरी एवं सफाई कर्मचारियों ने कार्रवाई की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.