Breaking News
recent

जीवन में संस्कार व गुणों के समावेश का आह्वान

आहोर. कस्बे के संस्कार स्कूल में विगत 25 दिसम्बर से प्रारंभ हुए क्षत्रिय युवक संघ के माध्यमिक प्रशिक्षण शिविर का समापन विदाई के साथ सोमवार को हुआ। राजपूत समाज के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को कुमकुम तिलक से विदाई दी गई।
इस दौरान शिविर संचालक खींवसिह सुल्ताना ने कहा कि सात दिन पूर्व हम सभी अपरिचित से थे और सात दिन तक क्षत्रियोचित संस्कारों से युक्त माहौल में रहकर हमारे स्वभाविक गुणों को निखारने का अभ्यास किया गया। अमरसिह चांदणा ने संस्थापक तनसिंह रचित विदाई गीत गाते हुए युवाओं को विचार करते हुए समाज में प्रेरक बनने का विचार दिया। संभाग प्रमुख अर्जुनसिह देलदरी ने मन थकता नही हमारा... गीत के जरिए क्षत्रिय युवाओं को समाज मे सकारात्मकता के साथ कार्य करते हुए कर्म प्रधानता का संदेश दिया। वीरबहादुरसिंह असाड़ा व हीरसिंह लोडता ने शक्ति उपासक के रूप मे प्रार्थना करते हुए समाज में कार्य से पूर्व शक्तिशाली व सामथ्र्यवान बनने की आराधना की। समारोह में बालोतरा संभाग प्रमुख मूलसिह काठाड़ी, मोहब्बतसिंह धिंगाणा, कुंदनसिंह थूम्बा, देवीसिंह प्रतापगढ़, सौभाग्यसिंह पांचोटा, विक्रमसिंह टेकरा, जितेन्द्रसिंह महेशपुरा, हिन्दूसिंह भाटा, भरतसिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
युवाओं ने सुनाए शिविर अनुभव
समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने अनुभव बताते हुए संघ प्रणाली की समाज में आवश्यकता बताई। भैरूपालसिंह दासपां, भोपालसिंह झलोड़ा, महिपालसिंह भूण्डवा, नरेन्द्रसिंह बाला, वाघसिंह पांचोटा, ब्रजपालसिंह बाला, चंदनसिंह कावतरा, अर्जुनसिंह झीरीगढ़ सहित स्वयंसेवकों ने पथ भ्रमित युवाओं के लिए आत्म अवलोकन एवं आत्म स्वाभिमान का ज्ञान प्राप्त करने के लिए संघ प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया।
प्रशिक्षण में बने सहयोगी
क्षत्रिय युवक संघ के इस माध्यमिक प्रशिक्षण शिविर में शिवप्रतापसिंह भैसवाड़ा, कृष्णपालसिंह सामुजा, सूर्यवीरसिंह निम्बला, प्रहलादसिंह रामा, विक्रमसिंह रातडी, जबरसिंह शंखवाली, रविन्द्रसिंह टेवाली, हनवंतसिंह रसीयावास, कर्णसिंह मोरूआ व कई लोगों ने सहयोग किया। व्यवस्था जयसिंह आकोरापादर व खुमानसिंह दुदीया ने संभाली।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.