Breaking News
recent

जोजावर-वागतलाई मार्ग पर हुए हादसों का दंश झेल रहे हैं कई परिवार

जान लेवा बन रहे सडक़ के किनारे, हादसों की वजह खस्ताहाल सडक़ मार्ग
धनला. जोजावर-वागतलाई मार्ग पर बीते दो वर्षों में कई हादसे हुए हैं। इन ह्रदय विदारक हादसों में कई घरों के चिराग बुझे तो कई घायल जो हादसे का दंश आज तक झेल रहे हैं। मात्र 5 किलोमीटर के इस मार्ग पर देखा जाए तो आए दिन हादसों से रूबरू होना पड़ रहा है। कभी रात के अंधेंरे में तो कभी सूरज की रोशनी में अनायास ही 108 का सायरन बज उठता हैं। अफरा-तफरी का माहौल और अपनों की चिंता में भागते हुए रिश्तेदारों के दृश्य इस मार्ग पर दिखाई देना आम बात हो गई है।


केस- एक
वागतलाई चौराहे के पास 30 अपे्रल 2017 को देर रात को हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए थे। जिन्हें जोजावर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 108 द्वारा जोजावर के राजकीय अस्पताल लाया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पाली रैफर किया गया था। हादसे सम्मनसिंह पुत्र जेठुसिंह तथा सोहनसिंह पुत्र अनेसिंह जाति रावत निवासी गुड़ा भोपत दोनों को ही प्राथमिक उपचार के बाद 108 द्वारा रैफर किया गया। पाली अस्पताल पहुंचने पर सोहनसिंह पुत्र अनेसिंह निवासी गुडा भोपत को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया तथा गंभीर घायल सम्मनसिंह को जोधपुर रैफर किया गया था।


केस- दो
जोजावर-वागतलाई मार्ग पर वागतलाई से आगे एक जून 2018 की देर शाम को एक कार पलटने से उसमें बैठे ही परिवार के पांच जने घायल हो गए। जिनमें परिवार की महिला 38 वर्षीय संगीता तथा उसका छह वर्षीय पुत्र सहित पांच व्यक्ति घायल हो गए थे। जोजावर के राजकीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पाली ले जाते वक्त रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया था। सभी घायल एक ही परिवार के थे जो राजसमन्द जिले के भीम के पास तितरी गांव निवासी हैं, जो बांसौर में एक समारोह में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे। घटना के बाद हादसे का दंश पूरा परिवार झेल रहा है।


केस- तीन
वागतलाई चौराहा पुलिया के पास 16 मार्च 2017 को चतरागुड़ा निवासी कांग्रेस नेता नवलसिंह रावत की दो बाइकों की भिडंत मे गंभीर घायल हो गए थे। जिनकी जोधपुर में उपचार के दौरान चार दिन बाद 20 मार्च 2017 को मौत हो गई थी। इन हादसों के अलावा भी जोजावर-वागतलाई मार्ग पर भगोड़ा नदी के पास एक वर्ष पूर्व हुए हादसे में वन विभाग में कार्यरत जोड़किया निवासी पन्नासिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसी मार्ग पर फुलाद निवासी प्रेमसिंह तथा जोजावर में सीमेन्ट की दुकान चलाने वाले मेवाड़ के वाघाणा निवासी प्रकाशसिंह रावत की भी हादसे में मौत हो गई थी।

 

सम्मानित
फालना. स्थानीय उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष करणङ्क्षसह राजपुरोहित को सामाजिक सरोकार के कार्य व जनसमस्या के समाधान के लिए सराहनीय पहल करने पर राजपुरोहित प्रतिभावान सम्मान समारोह में थल सेना मेजर जनरल नरपतसिंह राजपुरोहित की तरफ से साफा पहनाकर व संस्था अध्यक्ष सुमेरसिंह की तरफ से माला पहनाकर सम्मानित करने पर व्यापारियों ने संघ के मंत्री आईदानसिंह राजपुरोहित व संस्थान का आभार जताते हुए व्यापार संघ के सदस्यों ने खुशी व्यक्त कर उनका सम्मान किया।


नाली निर्माण की मांग
रानी. नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़ ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर पालिका क्षेत्र के कुंन्थुनाथ कॉलोनी में पालिका व पूर्व विधायक कोष से करवाए गए निर्माण कार्यों की जांच करवा कर पानी निकासी के लिए सही नालियां बनवाने की मांग की है। रानी नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़ ने बताया कि वार्ड संख्या 4 में स्थित कुंन्थुनाथ कॉलोनी में सडक़ व नालियों को तोडक़र नई बनाई गई है। पानी लोगों के घरों के बाहर नालियों व सडक़ पर जमा हो रहा है।


रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव 27 को
पाली . खैरवा गांव के नृसिंगद्वारा में २७ जनवरी को जगद्गुरु रामानन्दाचार्य जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। वैष्णव समाज (च.स.) कांठा मंडल के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के तहत २६ जनवरी की शाम दीपों की महाआरती व भजन संध्या होगी। २७ जनवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में संतों, भामाशाहों व प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.