संगठन में ही होती शक्ति
बालोतरा . संगठन में ही शक्ति है। कर्मचारी एकजुटता बनाए रखें। कर्मचारियों की वाजिब मांगों को सरकार तक पहुंंचा उनका समाधान किया जाएगा। विधायक मदन प्रजापत ने रविवार को नगर मे नल मजदूर यूनियट इंटक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सेवा भावना से कार्य करें। इससे ही शहर व क्षेत्र के लोगों को अच्छी सुविधा मिल रही है। उप सभापति राधेश्याम माली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवतसिंह जसोल, पार्षद नरसिंग प्रजापत, ओमप्रकाश विश्नोई, सुरेश पंवार, प्रमिता देवी, मंगलाराम जोशी, चन्द्रा बालड़, धनराज घांची, रामेश्वर प्रजापत मौजूद थे। नल मजदूर यूनियन इंटक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पेमाराम, रावताराम प्रजापत, गणपतलाल पंवार बालोतरा, जैसलसिंह खारवाल की मौजूदगी में इंटक की नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें अध्यक्ष भंवरसिंह राठौड़, महामंत्री इस्माइल खान, कार्यकारी अध्यक्ष ताजाराम, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र सोलंकी को मनोनीत कर शपथ दिलाई गई।
खुशी जताई : बालोतरा . 70 वें गणतंत्र दिवस पर दिल्लीसरकार के विधानसभा भवन में क्रांतिकारी केशरसिंह बारहठ, जोरावरसिंह बारहठ, प्रतापसिंह बारहठ की तस्वीर लगाने पर चारण युवा संगठन अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जुगतावत, सचिव हिम्मतसिंह चारण, सहित पदाधिकारियों, ने खुशी जताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी को क्रांतिकारियों के योगदान के बारे में जानकारी मिलेगी।
ये भी पढ़े...
अवैध शराब के साथ महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
बाड़मेर . आबकारी विभाग ने शनिवार को शुष्क दिवस पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किए।
जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दसोरा ने बताया कि शहर के तिलक नगर में आरोपी भंवरी देवी पत्नी प्रहलादराम के कब्जे से 22 पव्वे देशी मदिरा बरामद किए। बालोतरा के खेड रोड पर सवाईराम पुत्र राणाराम के कब्जे से 23 पव्वे व रीको एरिया में चुन्नाराम पुत्र हीराराम के कब्जे से 26 पव्वे बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।





No comments:
Post a Comment