चूरू. किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने व बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिलाने की मांग को लेकर सोमवार क उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड के नेतृत्व में भाजपा ने रैली निकालकर धरना प्रर्दशन किया। भाजपा ने किसानों का संपूर्ण कर्जमाफ, 3500 रुपए बेरोजगारी भत्ता व केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सवर्ण आरक्षण को लागू करने की मांग की। कलक्ट्रेट पर धरने के बाद जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। इससे पहले इन्द्रमणि पार्क से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा सैंकड़ों की संख्या में इलाके के किसान मौजूद रहे। कलक्ट्रेट परिसर के सामने दिए गए धरने में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर मुख्यमंत्री बनने की कशमकश से लेकर विधानसभा में हुई नोकझोंक पर जमकर निशाना साधा। राठौड़ ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राजस्थान में की गई अपनी तमाम रैलियों के दौरान 10 गिनने तक कर्ज माफी की घोषणा की थी लेकिन अब सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस ने 10 दिन में संपूर्ण कर्जमाफी करने का वादा कर सत्ता तो पा ली लेकिन एक माह गुजरने के बाद भी वादा पूरा नहीं किया। बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया जा रहा और ना ही स्र्वण आरक्षण लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल सत्ता पाने के लिए घोषणाए की लेकिन अब सरकार को चैन से बैठने नहीं दिया जाएगा। अब भाजपा इन सभी घोषणाओं को पूरा करवाकर ही दम लेगी। उन्होंने कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है। इस मौके पर जिला प्रमुख हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, डा. वासुदेव चावाल, हेमसिंह शेखावत, विक्रम कोटवाद, चन्द्राराम गुरि, बसंत शर्मा, धनराज सैनी, प्यारेलाल ढाका, दिनेश शर्मा, सोहन सारण सहित अनेक कार्यकर्ता व किसान मौजूद थे।
भाजपा का प्रदर्शन
सरदारशहर. कांग्रेस के घोषणा पत्र में संपूर्ण कर्जा माफी व युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की वादा खिलाफी के विरोध में मंगलवार को भाजपा नेता अशोक पींचा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि 7 फरवरी तक मांगों पर विचार नहीं किया तो 8 फरवरी को जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस ने 10 दिनों में कर्जामाफी व शिक्षित बेरोजगारों को 3500 रुपए प्रतिमाह भत्ता देने की घोषणा की थी। लेकिन आज तक वादे पर खरी नहीं उतरी। देहात अध्यक्ष डा.रघुवीरसिंह मोहाल, गोगासर अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह, प्रधान सत्यनारायण सारण, एडवोकेट महावीरप्रसाद पारीक, महामंत्री श्यामलाल जोशी, राजेन्द्र सोनी, पालिका उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, मोहरसिंह पोटलिया, बीडीसी सदस्य समुन्द्र हुड्डा, राधेश्याम भार्गव, युवा मोर्चा नगरध्यक्ष मुकेश भामा, महेन्द्र सिहाग, मनीराम भोभिया, महेन्द्र पूनियां, दीपक बैद, रामचन्द्र माली, बाबूलाल प्रजापत, तिलोक सुथार, मांगीलाल उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment