Breaking News
recent

गुर्जर महापंचायत का दे रहे न्योता

मलारना डूंगर. आरक्षण की मांग को लेकर 27 जनवरी को खण्डार में प्रस्तावित गुर्जर समाज की महापंचायत के लिए गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला गांव-गांव जाकर न्योता दे रहे है। इसी सिलसिले में बैंसला बुधवार को मलारना स्टेशन क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान कर्नल ने गांवों में गुर्जर समाज के लोगों की बैठक कर प्रस्तावित महापंचायत पर चर्चा की। इस दौरान एडवोकेट शैलेन्द्र सिंह, भूरा भगत, विजय सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।


महापंचायत के स्थल का किया मौका मुआयना : खण्डार. कस्बे में 27 जनवरी को होने वाली गुर्जर महापंचायत के लिए आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बंैसला ने महापंचायत स्थल का जायजा लिया। कस्बे के बानीपुरा हनुमान मंदिर के बाहर खाली पड़े मैदान में गुर्जर समाज की महापंचायत 27 जनवरी को होगी। कर्नल ने कार्यकर्ताओं को मैदान में हो रहे गड्ढों को भरने व आने वालों लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए अलग से स्थान बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सभा स्थल पर आरक्षण संघर्ष समिति महामंत्री शैलेन्द्र सिंह एडवोकेट, भूरा भगत, वियज बैंसला, हेमराज मेई, गिर्राज कटारिया आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.