एक की घटना स्थल पर ही मौत, दूसरे ने रास्ते में दम तोड़ा
मोखमपुरा . प्रतापगढ़-मंदसौर मार्ग पर सोमवार रात को एक जीप ने बाइक को चपेट में ले लिया।इससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज आवाज आने पर आसपास के लोग मौकेे पर पहुंचे। पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंची।एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे ने जिला चिकित्सालय ले जाते रास्ते में दम तोड़ा। शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
हथुनिया थाना प्रभारी दौलतसिंह राजावत ने बताया कि मचलाना निवासी पुरषोत्तम(28) पुत्र चिमनलाल कुमावत और धनेश्री निवासी सूरज(22) पुत्र नंदराम कुमावत मोटरसाइकिल से प्रतापगढ़ से समारोह से लौट रहे थे।मोखमपुरा के पास मंदसौर रोड पर पीछे से आती एक जीप ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसके बाद जीप तेज गति से दूर निकल गई। दुर्घटना की तेज आवाज होने पर आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंचे। जहां से पुलिस को भी सूचना पर बुलाया। दुर्घटना में पुरुषोत्तम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस व ग्रामीणों ने घायल सूरज को जिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। शवों का दूसरे दिन मंगलवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू की।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
दुर्घटना के बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ जीरो माइल पर सीसीटीवी के फुटेज भी देखे।लेकिन यहां से कोई जीप इस दौरान गुजरने के फुटेज नहीं दिखे। वहीं पुलिस की एक टीम मंदसौर रोड व आसपास इलाकों में भेजी।लेकिन कोई सुराग नहीं मिले।
गत वर्ष हुआ था विवाह
मृतक सूरज का विवाह गत वर्षही हुआ था। वह फोटोग्राफी का कार्य करता था।उसके घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है।ऐसे में ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता की मांग की है।
ई-मित्र संचालक था पुरुषोत्तम
मृतक पुरुषोत्तम पिछले कई वर्षों से ई-मित्र संचालक था। वह कुणी गांव में बस स्टंैड पर ई-मित्र संचालन करता था। उसके चार वर्ष का एक पुत्र भी है।
दोनो साथ करते थे फोटोग्राफी
बताया गया कि दोनों मृतक एक साथ ही फोटोग्राफी का काम करते थे। जो गत वर्षों से साथ में ही रहते थे। अधिकांश जगह दोनों एक साथ ही काम पर जाते थे।
विधायक मीणा ने दी सांत्वना
प्रतापगढ़
यहां जिला चिकित्सालय में मंगलवार सुबह विधायक रामलाल मीणा भी पहुंचे। जहां रात को हुई दुर्घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों से वार्तालाप की और उनकी समस्याएं सुनी। विधायक ने परिजनों की समस्याएं सुनकर उन्हें उचित मदद का आश्वासन दिया भी दिया।
एंबुलेंस हो सभी सुविधाएं
प्रतापगढ़
यहां जिला चिकित्सालय में लोगों ने बताया कि एंबुलेंस में पर्याप्त सुविधाएं नहीं है। ऐसे में कई बार भारी परेशानी हो जाती है।इस पर उन्होंने प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस कच्छावा से पूरी जानकारी ली।
लोगों ने बताया कि एंबुलेंस गाडिय़ों में ऑक्सीजन की सुविधा नहीं होती है। इस समस्या को गंभीरता से लिया और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि गाडिय़ों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। लोगों ने बताया कि जिन वाहनों में ऑक्सीजन सुविधा नहीं है और गाडिय़ां का रख-रखाव भी नहीं है, उसका खमियाजा मरीजों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ता है। इस पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।





No comments:
Post a Comment