Breaking News
recent

कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप, भाजपा का प्रदर्शन

बीकानेर. कांग्रेस की ओर से किसानों को कर्जमाफी तथा बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देने के वादे पूरे नहीं होने पर भाजपा के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रोष जताया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि जिला परिषद की सीओ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।आचार्य ने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव में वोट बटोरने के लिए हवा में घोषणाएं कर दी, घोषणाओं की पालना सरकार बनने के एक माह बाद भी नहीं हुई।

 

जिला महामंत्री पाबूदान सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एेतिहासिक पहल पर देश के आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान 124वें संसोधन के जरिये किया गया, लेकिन उसे राजस्थान में अभी तक लागू नहीं किया गया। महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की घोषणाएं कागजी साबित हो रही हैं। प्रदर्शन के दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष किसन चौधरी, प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, मीना आसोपा, सुरेश शर्मा, फारुख पठान, मंत्री विष्णु पूरी, सलीम जोईया, अनिल पाहुजा, रामकुमार व्यास, चांदरतन सांखला, प्रवक्ता मनीष सोनी आदि उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.