Breaking News
recent

सोशल मीडिया के जरिये दुष्प्रचार पर अंकुश लगे

उदयपुर. फतहनगर . मेवाड़ संघ शिरोमणी गुरुदेव अम्बालाल की 25वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को रजत समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह के अध्यक्ष पनवेल निवासी रणजीतसिंह काकरेचा थे जबकि ध्वजारोहणकर्ता अहमदाबाद के भंवरलाल नाहर और स्वागताध्यक्ष सिंधु के चुन्नीलाल लोढ़ा थे।
इस खास मौके पर चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी, सेशन कोर्ट जज प्रकाशचन्द्र पगारिया, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर एवं पालिकाध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी बतौर राजकीय अतिथि मौजूद थे। जबकि, समारोह के मुख्य अतिथि जैन कॉन्फेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस मोदी और प्रान्तीय अध्यक्ष लक्ष्मीलाल बड़ाला आदि थे।
रजत समारोह के दौरान सौभाग्यमुनि कुमुद ने कहा कि गुरु गुणानुवाद के साथ ही हम धर्म-ध्यान कर अपनी काया को साफ करें वही गुरु को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके अलावा मुनि ने शादी-समारोह में भी 21 आइटम रखे जाने, सोशल मीडिया के जरिए होने वाले दुष्प्रचार पर अंकुश लगाने और बच्चों को इससे दूर रखे जाने का आह्वान भी किया। युवाचार्य महेन्द्र ऋषि व आभाश्री समेत अन्य संत साध्वियों ने भी व्याख्यान दिए।
कार्यक्रम के दौरान मेवाड़ संघ मुम्बई के अध्यक्ष किशनलाल परमार को श्रावक रत्न उपाधि से नवाजा गया। इसके बाद रक्तदान कार्यक्रम में कई युवाओं ने स्वैच्छिक भागीदारी निभाई। रजत स्मृति वर्ष पर इस बार स्वामी वात्सल्य का लाभ महेन्द्र कच्छारा एवं परिवार द्वारा लिया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.