Breaking News
recent

लोकतंत्र निर्माण में किसने बताई युवा मतदाताओं की भूमिका अहम


चित्तौडग़ढ़. युवाओं की देश की प्रगतिम में अहम भूमिका है। युवा मतदाता अपने मताधिकार का स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भिक होकर प्रयोग कर लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। ये विचार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित समारोह में व्यक्त किए।समारोह में जिला कलक्टर ने उपस्थित सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने युवा मतदाताओं से आह्वान किया कि वे अपने आस-पास पड़ोस में जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है तथा उनके नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़े है, उनको जागरुक कर उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबसे बडा अधिकार मतदाता का है। उन्होंने कहा कि भारत बहुत बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था है।
अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) दीपेन्द्रसिंह राठौर ने कहा कि गणतंत्र को मजबूत करने में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार खटीक ने कहा कि अच्छा मतदाता वह है जो जाति, धर्म, सम्प्रदाय से उपर उठकर अपने मताधिकार का लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने विवेक का उपयोग करें। महाविद्यालय के प्राचार्य बी.एल. आचार्य ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संदेश को सभी जन-जन तक पहुंचाए।
बीएलओ का किया सम्मान
समारोह में जिला कलक्टर ने निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले १४ बीएलओ का सम्मान किया। इनमें कपासन विधानसभा क्षेत्र के नवनीत जोशी,शोभालाल जाट तथा शम्भुलाल सालवी,बेगूं विधानसभा क्षेत्र के गणेशलाल विजयवर्गीय, राजुलाल खटीक, चित्तौडग़ढ़ विधानसभा क्षेत्र की श्रीमती सुशीला चाहर,मोहम्मद अयुब तथा सुरेश चन्द्र खटीक,निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सुरेश चन्द्र कुमावत, मोहम्मद हुसैन तथा अभिषेक भारद्वाज बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के महावीर कुमार जारोली, गोपाल सिंह चौहान एवं रामचन्द्र मीणा शामिल थे। उन्होंने चुनाव में श्रेष्ठ कार्य के लिए उपखण्ड कार्यालय के दिनेश खण्डेलवाल को भी सम्मानित किया। फ्यूचर वोटर्स 2019 के लिए नीलू गौड़, निशांत जैन तथा गोविन्द बंजारा को सम्मानित किया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत
निबंध प्रतियोगिता के लिए पायल कोठारी व तारा जाट, पोस्टर प्रतियोगिता के लिए शिवानी राठौड़, कैम्पस एम्बेसेडऱ के लिए तौकीक मोहम्मद तथा अहमद रजा अंसारी, रंगोली प्रतियोगिता के लिए पल्लवी महाजन तथा उत्कृष्ठ पर्यवेक्षण कार्य के लिए ओमप्रकाश छीपा, अनिक्षित श्रीवास्तव व शमा खान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. कनक जैन ने किया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.