खंडेला. कस्बे के पंचायत समिति के सामने स्थित मैदान में सोमवार को जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा द्वारा आयोजित सत्संग के दौरान जयगुरुदेव महाराज के उत्तराधिकारी पंकज महाराज ने कही। महाराज ने सत्संग के दौरान कहा कि मनुष्य शरीर भव सागर से पार जाने की नोका है। यह वक्त का सबसे बड़ा वरदान है कि प्रभु प्राप्ति के उद्देश्य के लिए मानव तन मिला है। जीवन में संत सतगुरु का मिलना अतिआवश्यक है।
परमात्मा को जीते जी भी पाया जा सकता है। संत महात्मा व फकीर कोई कौम बनाने या मजहब चलाने नहीं आते उनका काम सबमें प्रेम मोहब्बत जागृत करके मानवता ओर अध्यात्मवाद का प्रचार करके जीव कल्याण करने का होता है। महाराज ने कहा कि चरित्र का उत्थान ओर नई पीढ़ी के बच्चों में अच्छे संस्कार डालना समय की सबसे बड़ी मांग व आवश्यकता है। अच्छे संस्कार महात्माओं के सत्संग में उनके वचन वाणियों से जागते है। उन्होनें कहा कि परिवर्तन कोई कानून बनाने से, वक्तव्य देने से, तोडफ़ोड़, आंदोलन या हड़ताल आदि से नही, बल्कि परिर्वन तो तब होता है जब लोगों के विचार व भावनाएं बदलती है ओर विचार व भावनाएं तभी बदलती है जब लोगों का खानपान शुद्ध होगा। महाराज ने कहा कि भक्ति, पूजा, इबादत के लिए शाहकारी होना परम आवश्यक है।
मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा
पाटोदा. नरसास गांव में आयोजित भागवत कथा के उपलक्ष में सोमवार को ठाकुर जी महाराज के मंदिर में नव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भागवत कथा समापन के दिन यजमानों द्वारा महायज्ञ में आहुति दी। समापन के बाद रात्रि जागरण किया। जागरण में प्रसिद्ध कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। कथा समापन के दौरान कथावाचक जय गोपाल शास्त्री ने द्वारका की वंदना का वर्णन किया। मंदिर पुजारी गिरदारी लाल शर्मा ने कहा कि गौ माता के चरणों में सारे तीर्थ धाम है। गौ माता को हर घर से रोटी देनी चाहिए। सोमवार को दोपहर १२.१५ बजे से ठाकुर जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। उसके बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस मौके पर जगदीश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, कैलाश शर्मा, सवाई सिंह, भंवर सिंह, प्रहलाद ढाका, कुशाल राम ढाका, हेमसिंह सूबेदार मौजूद थे।
खाटूश्यामजी. अलोदा रोड़ स्थित रघुनाथ दास आश्रम में 26 जनवरी को रघुनाथदास महाराज (लाल बाबा) की पहली पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। आश्रम के महंत केशवदास महाराज के सानिध्य में लाल बाबा की मूर्ति को गाजेबाजे के साथ नगर भ्रमण करवाने के बाद आश्रम में लाकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनकी समाधि स्थल पर मूर्ति को प्रतिष्ठित करवाया गया। भंडारे में लोगों ने प्रसाद पाया।
शिक्षकों ने दी स्कूल को सहायता राशि
सीकर. शहीद बनवारीलाल बगडिय़ा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगडोला छोटा में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षकों ने विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए ५१००- ५१०० रुपए की राशि प्रदान की। प्रधानाध्यापक सज्जनसिंह जाखड़ ने बताया कि गांव के बनवारीलाल बगडिय़ा ने स्टेज पर टिनशैड लगाने के लिए २१ हजार रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान बगडिय़ा सहित कई ग्रामीणों ने भी सहयोग राशि प्रदान कर स्कूल के विकास का भरोसा दिलाया।
छात्रों को बांटी सामग्री
सीकर. राजकीय सीनियर स्कूल राजपुरा पिपराली में सोमवार को कार्यक्रम किया गया। इसमें भामाशाह कुलदीप सिंह शेखावत व रामकरण सोनी की ओर से बच्चों को जूते व जुराब प्रदान किए गए। इधर, लक्ष्मणगढ़ के मीरण ग्राम
पंचायत के राजकीय आदर्श सीनियर स्कूल घाणा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। इसमें भामाशाह केसरदेव फौजी ने स्कूल के बच्चों को बैग प्रदान किए, सुनील कुमार की ओर से स्पोटर्स किट व डूंगरमल शर्मा ने बच्चो को स्वेटर वितरित किए।
राष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाया
सीकर. सुभाष कांवेंट स्कूल सेवद बड़ी में राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के दौरान कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर सोमवार को बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। संस्था प्रबंधक राजकुमार महला व प्राचार्य प्रिया शर्मा ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। निदेशक गंगाधर बधाला ने यह जानकारी दी।
क्विज प्रतियोगिता आयोजित
सीकर. केशवानंद समूह की संस्था जोवियल जूनियर स्कूल में सोमवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक रामनिवास ढाका ने किया। प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस व येलो व ब्लू हाउस उप विजेता रहा। विजेताओं को निदेशक व प्रधानाचार्य वर्षा व संचालक राहुल ढाका ने पुरस्कार प्रदान किए।





No comments:
Post a Comment