बाड़मेर.
बाडमेर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मुनाबाव-बाड़मेर के बीच चलने वाली रेल से कटने के बाद एक महिला का शव सोमवार को ढाई घंटे रेलवे प्लेटफार्म पर पड़ा रहा। क्षेत्र की पुलिस सूचना मिलने के बावजूद भी देरी से पहुंची। इस बीच करीब ढाई घंटे शव खुला पड़ा रहा। किसी ने कपड़ा डालने की जहमत नहीं उठाई। यहां मानवता शर्मसार होती नजर आई।
जानकारी के मुताबिक मुनाबाव-बाड़मेर के बीच चलने वाली रेल से दोपहर 12 बजे एक महिला अजयपुरा हाथमा के पास कट गई। रेलवे गार्ड ने उसके शव को रेलवे प्लेटफार्म पर लाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बावजूद रामसर थाना पुलिस करीब ढाई घंटे बाद प्लेटफार्म पर पहुंची। इस बीच शव प्लेटफार्म पर पड़ा रहा। पुलिस के पहुंचने के बाद शव की शिनाख्त गेनीदेवी पत्नी अर्जुनराम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका पोस्टमार्टम हुआ।





No comments:
Post a Comment