सियाणा. गुरु राजेन्द्र सुरीश्वर महाराज की 192 वीं जयंती व 112 वीं पुण्यतिथि को लेकर गुरु सप्तमी पर्व हषोल्लास के साथ मनाया गया। जैन समाज की ओर से धर्मशाला से डीजे की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई। रथ में गुरुदेव की तस्वीर बिराजमान की गई। शोभायात्रा में घोड़ों पर सवार चढ़ावा लाभार्थी की रथनुमा बैलगाड़ी भी आकर्षक रही।शोभायात्रा मुख्य बाजार मार्ग से भट्टों का चौक पहुंची, फिर कोलरी मार्ग होते हुए गंतव्य स्थान पर पहुंची। संघ के दिनेशकुमार जैन ने बताया गुरु सप्तमी को लेकर रात्रि को भक्ति जागरण किया गया।
उम्मेदाबाद. गुरु सप्तमी पर्व पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम हुए। गुरु के चरणों में शीश झुका कर आशीर्वाद लिया। शिलेश्वर महादेव मठ के महंत आशा भारती एवं मांडवला मठ के महंत लाल भारती ने ब्रह्मलीन महंत रावत भारती महाराज की समाधि पर पूजा अर्चना की।गुरु सप्तमी पर्व का आयोजन गोल महंत आशा भारती के सान्निध्य में हुआ।उन्होंने गुरु की महिमा का बखान किया। राम द्वारे के स्वामी कानाराम महाराज, मंगल भारती, शंभू भारती, रामेश्वर भारती, लच्छीराम माली, नगेंद्र कुमार यति, नत्थू खां, तलाराम माली, पहाड़सिंह भोलाराम माली, डायालाल माली, जयंतीलाल जैन, किशोर कुमार दवे, जामताराम, मोहन लाल माली समेत कई लोग मौजूद रहे। मांडवला, निंबलाना, डांगरा, एलाना में भी गुरु सप्तमी पर्व मनाया गया।
धूमधाम से मनाई वर्षगांठ
हाड़ेचा. कस्बे के हल्देश्वर महादेव, श्रीराम मंदिर व अम्बे माता के मंदिर की छठवीं वर्षगांठ पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम के तहत यज्ञ का आयोजन किया गया। यजमानों की ओर से यज्ञ में आहुति देकर अमनचैन की कामना की गई। यजमानों की ओर से कार्यक्रम में भाग लेकर ध्वजारोहण, आरती सहित अन्य चढ़ावों क े कार्यक्रम में भाग लिया। किशनलाल खत्री, पबसिंह, सरपंच करणसिंह, हरकनराम चौधरी, जालमसिंह, रूपाराम चौधरी, गणपतसिंह, अरुण वैष्णव, नरेन्द्रसिंह गोहिल, हरिसिंह, अर्जनसिंह सहित कई जने मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment