Breaking News
recent

श्रीकृष्ण की निकाली शोभायात्रा

बहरावण्डा खुर्द. अल्लापुर गांव में मकर संक्रांति पर गीता मंदिर से श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गीता मंदिर से विभिन्न मार्गों से होते हुए गीता मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान लोग भजनों की धुन पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर झांकी का स्वागत किया गया।
महिलाएं मंगल गीत गाते हुए शोभायात्रा के पीछे चल रही थी। इस अवसर पर कस्बे सहित आसपास के गांव सुखवास, छाण, दौलतपुरा, पाली, सुमनपुरा व खण्डार क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सेवानिवृत्त व्याख्याता जुगराज चौधरी, चेतन चौधरी, रामकिशन जांगिड़, कर्णप्रकाश गौतम, लालसिंह चौधरी, प्रमोद गौतम, रामअवतार चौधरी, शिव शर्मा, सोनू सैनी, मोहन सैनी सहित कई लोग मौजूद थे।


भण्डारा व्यवस्थाओं की सौंपी जिम्मेदारी
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में सोमवार को चौथ माता मेले पर लगने वाले भण्डारे को लेकर तहसील भवन के पास स्थित एक निजी आवास में बैठक हुई। बैठक में भण्डारे को लेकर रोशनी, टेंट, हलवाई आदि व्यवस्था करने को लेकर लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। रामस्वरूप मीणा, उपसरपंच रामधन नागर, कन्हैयालाल नागर आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.