Breaking News
recent

आजमगढ़ के 'टाइगर’ की चपेट में आए दो, और हो गई छुट्टी

आजमगढ़ के 'टाइगरÓ की चपेट में आए दो, और हो गई छुट्टी
झुंझुनूं. पचेरी कलां थानाधिकारी अंकेश कुमार व एएसआइ रामकिशन मीणा को पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने शनिवार देर रात को लाइन हाजिर कर दिया।
पुलिस के अनुसार शनिवार को सहड गांव के फौजी नरेश कुमार अहीर के यहां कोई कार्यक्रम था। जिसको लेकर वह हरियाणा से शराब लेने गया था। इसकी शिकायत पचेरी कलां थानाधिकारी अंकेश कुमार को की गई। सूचना पर एएसआई रामकिशन मीणा ने नाकाबंदी की। इसी दौरान नारनौल की तरफ से आई गाड़ी को रुकवा लिया। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें चार कार्टन हरियाणा निर्मित शराब के मिले। पुलिस ने गाड़ी सहित नरेश कुमार अहीर को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच थानाधिकारी अंकेश कुमार के पास जनप्रतिनिधियों के फोन आने शुरू हुए तो थानाधिकारी अंकेश कुमार ने चार कार्टन शराब जब्त दिखाने की बजाय दो कार्टन शराब के जब्त दिखा दिए। मामला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के पास पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुहाना डीएसपी रामप्रकाश मीणा को रात को मामले की जांच के लिए भेजा। जिसमें प्रथम दृष्टया मामले को सही पाया जाने पर देर रात को पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने थानाधिकारी अंकेश कुमार व एएसआई रामकिशन मीणा को तुरन्त प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उल्लेखनीय है कि आजगढ़ निवासी तेज तर्रार एसपी ने हाल में ही जिला पुलिस अधीक्षक का चार्ज संभाला है।

इनको भी मिली चेतावनी
झुंझुनूं. विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2019 के विशेष अभियान के तहत 20 जनवरी को सुबह एसडीएम अलका विश्नोई द्वारा शहीद कर्नल जेपी जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मध्य भाग के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया गया। वहां पर नियुक्त बीएलओ भाग संख्या 21 सुभाष चंदेलिया अनुपस्थित पाए गए। जब इन्हें फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि वे वार्ड 19 में हैं। जबकि आपको निर्देशित किया गया था कि विशेष अभियान के तहत सुबह नौ बजे से शाम बजे तक बूथ पर उपस्थित रहकर निर्वाचन सम्बन्धी कार्य सम्पादित करेंगे। साथ ही, आप द्वारा वार्ड में होने की सूचना भी गलत दी गई थी। इस प्रकार आप द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के साथ-साथ अधोहस्ताक्षरकर्ता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया जो कि निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में गम्भीर लापरवाही का परिचायक है। इस लापरवाही पर उन्हें 17 सीसीए नोटिस जारी किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.