Breaking News
recent

क्रूड आॅयल प्रोडक्शन कम होने का दिखा असर, नहीं कम हुए पेट्रोल आैर डीजल के दाम

नर्इ दिल्ली। एक जनवरी से आेपेक देशों द्वारा क्रूड आॅयल का प्रोडक्शन कम करने असर एक बाद ही घरेलू स्तर पर दिखार्इ देने लगा है। बुधवार यानी दो जनवरी को देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम को स्थिर रखा गया है। काफी दिनों के बाद पेट्रोल आैर डीजल के दाम को कम नहीं किया गया है। राहत की बात यह है कि पेट्रोल आैर डीजल के दाम में बढ़ोतरी भी नहीं की गर्इ है। देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम मंगलवार वाले ही लागू रहेंगे। आइए आपको भी बताते हैं कि आपको अपने महानगर में पेट्रोल आैर डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे…

नहीं बढ़े पेट्रोल आैर डीजल के दाम
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में कोर्इ बढ़ोतरी नहीं की गर्इ है। नर्इ दिल्ली, कोलकाता, मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में अापको क्रमशः 68.85, 70.78, 74.30 आैर 71.22 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। आपको बता दें कि देश में प्रमुख चार महानगरों में यही दाम थे।

डीजल के दाम भी रहे स्थिर
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में कोर्इ बढ़ोतरी नहीं हुर्इ है। नर्इ दिल्ली, कोलकाता, मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम क्रमशः 62.66, 64.42, 65.56 आैर 66.14 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। आपको बता दें कि देश के खर प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम मंगलवार यानी एक जनवरी को भी यही थे।

प्रोडक्शन कम होने का दिखा असर!
आेपेक देशों ने पिछले महीने क्रूड आॅयल के प्रोडक्शन कम करने का फैसला किया था। यह फैसला इसलिए लिया गया था कि इंटरनेशनल मार्केट में आॅयल का प्रोडक्शन ज्यादा आैर डिमांड कम होने के कारण कीमतें काफी कम हो गर्इ थी। जिसकी वजह से आेपेक देशों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ रहा था। कुछ दिन पहले क्रूड आॅयल की कीमतें 50 डाॅलर प्रति बैरल से भी कम हो गए थे। इस फैसले के बाद आने वाले दिनों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कटौती देखने को मिल सकती है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.