Breaking News
recent

परिणय सूत्र में बंधे पांच जोड़े, लोगों ने दिया आशीर्वाद

- संस्था सहित अन्य लोगों की ओर से वर-वधू को आशीर्वाद दिया

श्रीगंगानगर. श्रीश्याम ब्रज मंडल का 17वां उत्सव के साथ ही श्रीजगदम्बा अंध एवं मूक बधिर विद्यालय परिसर स्थित सुंदरम गार्डन में पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था सहित अन्य लोगों की ओर से वर-वधू को आशीर्वाद दिया।संस्था अध्यक्ष बाल किशन सिंघल एवं संदीप शेरेवाला ने बताया कि महोत्सव के तहत शनिवार की रात्रि जागरण हुआ।

जिसमें श्री श्याम पैदल यात्रा प्रबंध समिति के सदस्यों ने बाबा श्याम के भजन सुनाए। रविवार प्रात: 10 बजे से पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।लोगों ने इस दौरान वर वधू को आशीर्वाद दिया।

मंडल सचिव दीपक शेरेवाला ने बताया कि सभी जोड़ों को घरेलू जरूरत का सामान इनको भेंट किया गया। इस दौरान वर वधू के परिजन सहित अन्य रिश्तेदार आदि मौजूद थे। संस्था के इस महोत्सव में हर साल सामूहिक विवाह समारोह कराया जाएगा। जिसमें धीरे-धीरे जोड़ों की संख्या बढऩे की उम्मीद है। सामूहिक विवाह समारोह में आए अतिथियों व लोगों ने इस प्रयास को सार्थक बताया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.