बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे रामनाथ ए पोदार
नवलगढ़. दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पोदार कॉलेज में सोमवार को स्थापना दिवस, डॉ. रामनाथ ए. पोदार की 110वीं जयंती के उपलक्ष में स्मृति दिवस व वार्षिकोत्सव बूंद 2019 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अलायंस क्लब के अन्तरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दयाशंकर जांगिड़ थे। अध्यक्षता पोदार ट्रस्ट के सचिव प्रो. एम.सी. मालू ने की। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट श्रीकांत मोरारका, प्रो. गिरधारी लाल, डॉ. अनिल शर्मा, समाजसेवी रविन्द्र पुरोहित, कैलाश चोटिया, बीरबल गोदारा, मेजर डीपी शर्मा, ओमप्रकाश सेन थे। इस मौक प्रो एमसी मालू ने रामनाथ ए. पोदार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे। शेखावाटी में शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए शिक्षा प्रसार के कार्यक्रमों की सराहना की। ट्रस्ट के निदेशक डॉ. वी.एस. शुक्ला ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अधिषाशी निदेशक एमडी शानभाग, सी.ई.ओ. राजेश सैनी आदि भी मौजूद थे। इसके बाद बूंद-2019 स्त्रोत से समुद्र की ओर हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बी.एल.शर्मा ने कहा कि पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी वेदिका पोदार की ओर से चलाईजा रही सामाजिक सरोकारों से जुड़ी मुहिम हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र सिंह कॉलेज प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। पोदार कॉलेज इस वर्ष से एन.ई.ई.टी, जे.ई.ई (मैन्स) एवं एडवान्स तथा सी.ए. एवं सी.एस. की फ्री कोचिंग प्रारम्भ करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्टी वेदिका पोदार का महाविद्यालय को मार्गदर्शन स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, वृक्ष लगाओ भविष्य बचाओ आदि कार्यक्रमों में मिल रहा है। इस मौके पर विद्यार्थियों ने एक से बढकऱ एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय स्तर पर अच्छी रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का अतिथियों द्वारा माला पहनाकर, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्काउट रोवर द्वारा प्राप्त की गईउपलब्धियों के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम को पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर. पोदार व ट्रस्टी वेदिका पोदार का ने भी संबोधित किया।






No comments:
Post a Comment