झालावाड़. पुलिस महानिरीक्षक कोटा रेंज कोटा बिपिन कुमार पांडेय ने जिले का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बुधवार शाम सदर थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक ली। सदस्यों से कस्बे की समस्याएं सुनी एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने गुरुवार को मिनी सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के समस्त वृत्ताधिकारीयों व थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली। गोष्ठी में जिले के अपराधों की समीक्षा की। इसमें सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, सम्पत्ति सम्बन्धित अपराधों पर नियन्त्रण करने, पारिवारिक मामलों के झगड़ों को समझाइश करके निस्तारण करने, अवैध कार्यों के विरूद्ध अधिक कार्रवाई करने एवं पेंडिंग प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने सहित पुलिस कर्मियों को दुपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर लिया व जिले के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की सम्पर्क सभा में उनकी समस्याओं को सुना व निराकरण किया।
कट्टा और दो कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार
रटलाई ञ्च पत्रिका. कस्बे के थाना क्षेत्र के गांव देवरी निवासी रामप्रसाद लोधा (30) को पुलिस ने सूचना के आधार पर बुधवार रात गड़ारी की पुलिया के पास अवैध हथियार के साथ पकड़ा। पुलिस को रामप्रसाद के पास देशी कट्टा और कारतूस होने की जानकारी मिली थी, इस पर कांस्टेबल दीपेन्द्र सिंह, कानि. लेखराज और रटलाई एसएचओ मनसीराम विश्नोई के नेतृत्व में देर रात रात्रि 11.30 टीम देवरी की तरफ रवाना हुई। जहां गड़ारी की पुलिया के यहां पर रामप्रसाद के पास से देशी कट्टा और दो कारतूस 12 बोर के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को झालावाड़ न्यायालय में पेश किया, जहां से 3 दिन का पुलिस दिया।
होमगार्ड्स ने की समस्या दूर करने की मांग
झालावाड़. जिले के होमगार्ड्स ने गुरुवार को कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर के माध्यम से गृह मंत्री को ज्ञापन भेजकर होमगाडर््स की समस्या दूर करने की मांग की है। होमगार्ड ओम प्रकाश, साजिद खान, पवन कुमार, मुकेश लक्ष्कार, राकेश कुमार, सुरेद्र्र सिंह,कमरुद्दीन व मोहनसिंह की अगुवाई में भेजे ज्ञापन में बताया कि राजस्थान में होमगार्ड को मात्र चार महिने की ही ड्यूटी मिलती है इससे परिवार के पालन पोषण में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिले में करीब पांच सौ होमगार्ड है। इसलिए होमगार्ड की ड्यूटी साल भर लगाई जाए।





No comments:
Post a Comment