Breaking News
recent

राजस्थान में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

सीकर।

जम्मू कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी से प्रदेश में भी मौसम बदल गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अधिकतर जिलों में बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरने की संभावना जताई है। आगामी 2-4 दिनों में तापमान में भारी गिरावट होगी जिससे सर्दी का तेवर ओर तीखा हो जायेंगे। शेखावाटी में भी मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। चूरू और झुंझुनूं जिले में सुबह तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहा। बात करें सीकर जिले की तो सोमवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था तो दोपहर तक आसमान में बादल छा गए। वहीं देर शाम बूंदाबांदी हुई। इसके बाद देर रात 1.30 बजे मौसम ने फिर करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई जो अल सुबह तक जारी रही। फतेहपुर कृषि अनुसंधान विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री गिरकर 6.4 डिग्री पहुंच गया। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा था।

प्रदेश में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर राजस्थान में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरने की आंशका जताई है। बारिश के चलते इस दिन ठिठुरन भी बढ़ सकती है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.