Breaking News
recent

अलवर में मकर संक्रांति पर हो रहे दान पुण्य, यह रहेगा शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति जिले भर में सोमवार को मनाई जाएगी। धनु मलमास के समापन के साथ ही 15 जनवरी से शादी विवाह सहित अन्य शुभ व मांगलिक कार्य भी प्रारंभ हो जाएंगे। नववर्ष 2019 का पहला सावा भी मंगलवार को ही रहेगा। पंडित यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि 14 जनवरी को शाम 7.52 मिनट पर सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही धनु मलमास का समापन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उदयकाल तिथि की मान्यता के अनुसार 15 जनवरी व प्राचीन मान्यता के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाकर दान पुण्य किया जाएगा।

मंगलवार को मकर संक्रांति का पुण्यकाल प्रात: 11 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। इस अवसर पर शहर में जगह- जगह पर क्रिकेट, रौंडल व पिटठू प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। शहर के बाजारों में गेंद बल्ला, बैट बॉल आदि की दुकानें सजी रही। बापू बाजार में बैट बॉल की दुकानों पर भीड़ अधिक नजर आई। मकर संक्रांति पर दान करने की परंपरा के चलते शहर में गोशालाओं आदि में चारा संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं। आर्य समाज की ओर से स्वामी दयानंद मार्ग पर मकर संक्रांति पर पंडित हेतराम आर्य सभागार में सात कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें विनोदी लाल पंडित व पंडित शिव कुमार कौशिक ने मंत्रों की आहूति दी । आचार्य विजय सेवक ने प्रवचन दिए और भजन सुनाए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.