Breaking News
recent

बीजेपी ने वसुंधरा राजे को दी नई जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

जयपुर। देश में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को नई जिम्मेदारी दी है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की टीम में वसुंधरा राजे, शिवराज चौहान और रमन सिंह को शामिल किया है। वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे सिंधिया को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इससे अब यह साफ हो गया है कि प्रदेश में वसुंधरा राजे नेता प्रतिपक्ष नहीं होगी। पार्टी अब राजे के स्थान पर किसी अन्य नेता को यह जिम्मेदारी सौंपेगी। इसके साथ ही प्रतिपक्ष नेता को दौड़ तेज हो गई है। आपको बता दें इससे पहले नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में वसुंधरा राजे सबसे आगे थी।

लेकिन अब राजे को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा के कई नेताओं के नाम सामने आ रहे है। नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष केलाश मेघवाल, विधायक राजेन्द्र राठौड और विधायक गुलाब चंद कटारिया का नाम दौड में चल रहा है।

बता दें कि शुक्रवार से दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो रही है। उससे ठीक पहले तीनों पूर्व सीएम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। जहां तक नेता प्रतिपक्ष का नाम है तो दिल्ली में ही यह नाम तय होगा और 13 को जयपुर में विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के नाम के घोषणा होने की उम्मीद है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.