जैसलमेर।
जैसलमेर में नए साल के जश्न से ठीक पहले सडक़ हादसा हुआ। एक—एक कर चार वाहन टकराए और चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कारों में सवार छह अन्य लोग घायल हुए हैं। उनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद हाइवे पर जाम के हालात बने। पुलिस टीमों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कुछ पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाया। हादसा करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ।
जैसलमेर की सम पुलिस ने बताया कि सम कस्बे से होकर कुछ वाहन जैसलमेर की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक के बाद एक वाहन आपस में टकराते रहे। चार छोटी कारें आपस में टकराई। पुलिस का मानना है कारों में सवार युवा जैसलमेर की ओर नए साल का जश्न मनाने जा रहे थे। एक कार बीकानेर, एक कार दिल्ली नंबर की हैं और दो अन्य कारें जैसलमेर नंबर की हैं। हादसे में मरने वाले लोगों की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।





No comments:
Post a Comment