प्राण- प्रतिष्ठा समारोह में उमड़े श्रद्धालु
जैन श्वेताम्बर मंदिर में आज होगी मूर्ति स्थापना
चिड़ावा.शहर के श्रीमालों का मोहल्ला स्थित प्राचीन जैन श्वेताम्बर मंदिर में दो दिवसीय प्राण- प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन गुरुवार को अठारह अभिषेक व भगवती पूजन किया गया। जिसमें समाज से जुड़े लोगों ने आहुतियां दी। भक्ति संध्या में जयपुर व इंदौर के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। दूसरे दिन शुक्रवार को भगवान ऋषभदेव की अधिष्ठायक देवी प्रकट प्रभावी चकेश्वरी माता व साध्वी श्री मनोहर श्रीजी की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। जिसका निर्माण कर्मचंद सीतूलाल श्रीमाल परिवार ने करवाया। इस मौके पर महावीर प्रसाद, विनोद कुमार, संदीप, पुनीत, विनित, नीतिन श्रीमाल, अक्षय आदि मौजूद थे।
माता मंदिर में लगा हलवे व बड़ों का भोग
पचलंगी.कस्बे के माता मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन बुधवार को हुआ। आयोजन समिति के मालीराम बड़सरा ने बताया की कार्यक्रम में महाआरती के बाद पंगत प्रसादी का आयोजन हुआ।
कथा में उमड़े श्रद्धालु
खेतड़ी. श्रीश्याम मन्दिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन गुरुवार को कथावाचक आचार्य जनकीश्वराचार्य ने विस्तार से शिव-पार्वती विवाह व गणेश जन्मोत्सव के प्रसंगों की जानकारी दी। इस अवसर पर शिव-पार्वती की जीवंत झांकी भी निकाली गई। कथा में भारी संख्या में महिलाओ की भीड़ उमड़ रही है।
शिव मंदिर में हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
खिरोड़. लोहार्गल धाम के गणेश मंदिर में शिव पंचायत परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा लोहार्गल धाम के पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज के सानिध्य में हुई। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना व मंत्रोच्चार के साथ की गई। इस मौके पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम हुए। इससे पूर्व हुई भजन संध्या में गायक कलाकार ने भजनों की प्रस्तुति दी। प्रगतिशील कुमावत समिति के संरक्षक जगनाथ किरोड़ीवाल की ओर से अपनी धर्मपत्नी स्व. मोहनी देवी की पुण्य स्मृति में शिव मंदिर का निर्माण करवाया गया है। प्रगतिशील कुमावत समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमावत ने आभार व्यक्त किया।






No comments:
Post a Comment