Breaking News
recent

अलवर सेना भर्ती रैली में आए युवाओं से जब सेना में जाने का कारण पूछा, तो उन्होंने दिया यह जवाब, आप भी जानिए

सेना भर्ती रैली में आए युवाओं ने कहा कि सेना की नौकरी देश सेवा ही है। लेकिन इसके साथ रोजगार भी तो मिल जाता है। इस समय युवाओं के सामने रोजगार ही बड़ी समस्या है। जिसके कारण युवा हर जगह हाथ आजमा रहे हैं। एक बार रोजगार मिलने पर ही दूसरी दिशा में सोचा जा सकता है।

देखिए पूरे देश में रोजगार पर्याप्त नहीं मिलने की समस्या है। कहीं भी चले जाएं रोजगार आसानी से नहीं मिल पा रहा है। सेना में जाने से देश सेवा तो अपने आप होती ही है। लेकिन साथ रोजगार मिल जाता है।
लाल चंद, रामपुर, कोटकासिम

सेना में सबसे छोटी उम्र में नौकरी का अवसर मिल जाता है। देश की सेवा तो सेना में जाकर ही की जा सकती है। जिसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं। यह सच है कि सेना में भर्ती होना सामान्य बात नहीं है। प्रतिस्पद्र्धा यहां भी बढ़ गई है।
अंकित, शाहबाद तिजारा

नौकरी घर की जरूरत है। मन में तो यही है कि पहले किसी तरह रोजगार प्राप्त किया जाए। ताकि घर व परिवार को तसल्ली मिले। जब सेना में रहेंगे तो निश्चित रूप से देश ही प्रथम है। मैं तो मानता हूं कि देश सेवा का मौका भी भाग्यशाली को ही मिलता है।
अमित, सकतपुरा, मुण्डावर

देश सेवा का नाम ही सेना है। सबसे कठिन परिस्थितियों में रहकर एक सैनिक देश की खातिर मर मिट जाता है। कभी भी किसी भी समय उनको दुश्मन का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे अवसर देश प्रेमी को ही मिल पाते हैं। हम भी देश सेवा करने के इच्छुक हैं।
विकास, मुण्डावर

फौज में भर्ती होना गौरव की बात है। यह सच है कि सेना में भर्ती होने से लेकर नौकरी करने तक कठिन काम है। लेकिन देश सेवा का मौका मिल जाए तो अच्छी बात है। नौकरी मिलने से बेरोजगारी की समस्या खत्म होती है। यही सबसे बड़ी जरूरत है।
हरकेश, बिलाहेड़ी, किशनगढ़बास



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.