Breaking News
recent

आज मिलेगी बीकानेर महामना साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात



चित्तोडग़ढ़. रेलवे ने चित्तौडग़ढ़ जिले के निवासियों को गणतंत्र दिवस २६ जनवरी से शुरू होने जा रही इंदौर बीकानेर महामना साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में नई सौगात दी है। इस रेल सेवा से चित्तौडग़ढ़ के लोगों का अब सीधा बीकानेर के साथ शेखावटी क्षेत्र के चुरू व सीकर से जुड़ाव हो सकेगा। वर्तमान में यहां जाने के लिए लोगों को जयपुर या अजमेर से ट्रेन बदलनी पड़ती है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर से बीकानेर के मध्य नई एक्सप्रेस ट्रेन 19333/19334 इंदौर बीकानेर इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू कर रहा है। इस ट्रेन से लोगों को इंदौर जाने के लिए सप्ताह में एक अतिरिक्त रेल मिल सकेगी। साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक शनिवार दोपहर इंदौर से रवाना होकर रविवार सुबह बीकानेर पहुंचेगी। इसी तरह हर रविवार को बीकानेर से रवाना होकर ट्रेन सोमवार सुबह इंदौर पहुंचेगी। मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए एवं 18 जनवरी को इंदौर में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा की गई इंदौर बीकानेर इंदौर ट्रेन की घोषणा के अनुरूप इस ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ किया जाएगा। इस ट्रेन में एक सेकेंड एसी, दो थर्ड एसी, सात स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगें। चि
इंदौर से शनिवार दोपहर २.१० बजे रवाना होने वाली महामना साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शाम ४.१५ बजे रतलाम पहुंचने के बाद शाम ७.५५ बजे चित्तौडग़ढ़ पहुंचेगी। यहां दस मिनट ठहराव के बाद ट्रेन फुलेरा,रिंगस होते हुए तड़के ३.५५ बजे सीकर व सुबह ६ बजे सीकर पहुंचने के बाद सुबह ९.२५ बजे बीकानेर पहुंच जाएगी।
बीकानेर से ये ट्रेन रविवार दोपहर १.३० बजे रवाना होने के बाद शाम को ६.२० बजे सीकर व रात १०.१५ मिनट पर अजमेर पहुंचेगी। रात २.२५ बजे चित्तौैडग़ढ़ पहुंचने के बाद ट्रेन सुबह ७.१० बजे रतलाम पहुंचने के बाद सुबह ९.३५ बजे इंदौर पहुंचेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.