सिडनी : आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की हालत बुरी है। वह लगातार मैच हार रही है। स्मिथ पर बैन लगने के बाद से कप्तानी संभाल रहे टिम पेन और शॉर्टर फॉर्मेट के कप्तान एरोन फिंच पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस बीच आस्ट्रेलिया में यह चर्चा काफी जोर-शोर से उठ रही है कि आस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को टीम का कप्तान बनाया जाए। उनमें लोग भविष्य का कप्तान देख रहे हैं। लेकिन कमिंस इन खबरों को हास्यास्पद बताते हैं। उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई दम नहीं मौजूदा कप्तान टिम पेन इस समय शानदार काम कर रहे हैं।
तीसरे टेस्ट में अकेले उठाया था गेंदबाजी का बोझ
बता दें कि पैट कमिंस ने भारत के साथ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दूसरी पारी में 27 रन देकर छह विकेट लिए थे। अगर भारत के पास पहली पारी की बढ़त नहीं होती तो उसकी हालत खराब हो जाती। कमिंस ने इस मैच में की गई अपनी गेंदबाजी को करियर का सर्वश्रेष्ठ करार दिया। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से भी शानदार जौहर दिखाते हुए शानदार 63 रन बनाए थे।
शेन वॉर्न हैं कमिंस को कप्तानी देने के पक्ष में
बता दें कि मेलबर्न में हार के बाद शेन वॉर्न जैसे दिग्गज ने कमिंस की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य का कप्तान बताया था। जबकि इस बारे में कमिंस का कहना है कि उन्हें लगता है कि इस समय ऐसी बाते करना सही नहीं है। यह हास्यस्पद है। अभी हमारे पास पेन हैं, जो शानदार काम कर रहे हैं और उन्हें लगता है कि उन्हें लंबे समय तक कप्तानी करना चाहिए।
जोश हेजलवुड की तारीफ की
बता दें कि कमिंस ने तीसरे टेस्ट मैच में 99 रन देकर कुल नौ विकेट लिए थे। अपने इस प्रदर्शन की बदौलत कमिंस आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके मानना है कि गेंदबाजी और जिस क्रम पर भी वह बल्लेबाजी करें, वह काफी व्यस्त हैं। इसलिए इस समय कप्तानी के लिए उपयुक्त नहीं हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तेज गेंदबाज भी अच्छे कप्तान साबित हो सकते हैं। उनके अनुसार जोश हैजलवुड जैसे खिलाड़ी इस समय शानदार तरीके से उपकप्तानी की भूमिका निभा रहे हैं। जब भी वह मैदान में होते हैं तो हमेशा खेल के बारे में ही सोचते हैं।





No comments:
Post a Comment