कोटा. मकर संक्रांति पर अपने दोस्तों के साथ आरपीएस कॉलोनी के सामने नहर की दीवार पर पतंग लूटने गया किशोर पैर फिसलने से सोमवार शाम को नहर में गिर गया। परिजनों को भी घटना के करीब 5 घंटे बाद पता चला। इस पर निगम की गोताखोर टीम ने सोमवार रात हाड़कंपाने वाली सर्दी के बाद मंगलवार को दिनभर तलाश किया, लेकिन रात तक बालक का पता नहीं चला।
साजीदेहड़ा निवासी रिजवान खान ने बताया कि उसका चचेरा भाई आसिफ (14) मकर संक्रांति पर सोमवार शाम को 5 बजे अपने दोस्तों के साथ घर से गया था, लेकिन जब वह रात तक घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब साढ़े 10 बजे किसी ने बताया कि वह दोस्तों के साथ आरपीएस कॉलोनी में नहर के पास पतंग लूटने गया था। इसकी रिपोर्ट किशोरपुरा थाने में दी। इस पर पुलिस और परिजनों ने आसिफ के दोस्तों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वे आरपीएस कॉलोनी की नहर की दीवार पर खड़े होकर पतंग लूट रहे थे। उसी दौरान आसिफ नहर में गिर गया। इससे वे घबरा गए और डर कर अपने घर चले गए। हालांकि उन्होंने कुछ देर तक उसके बाहर आने का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आया।
'लात मारकर बाहर कर दूंगा'..प्रभारी मंत्री की बैठक दिए विवादित
बयान मामले में होगी कार्रवाई !
रिजवान ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही सोमवार परिजनों व रेस्क्यू टीम ने रात को नहर के आसपास दूर तक उसकी तलाश की। लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह नगर निगम के गोताखोरों की टीम ने सुबह से दांयी मुख्य नहर में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात तक उसका कोई सुराग नहीं चल सका। आसिफ तीन भाई बहनों में सबसे छोटा है। उसके पिता मजदूरी कर घर चलाते हैं। गोताखोर विष्णु शृंगी ने बताया कि उम्मेदगंज नहर तक बालक की तलाश की। लेकिन रात तक पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह फिर से तलाश की जाएगी।





No comments:
Post a Comment