लालसोट. शहर में पिछले कुछ दिनों से जारी सूने मकानों में चोरी की घटनाओं के थमने का नाम नहीं ले रही है।
शहर की आदर्श कॉलोनी से भी चोरों द्वारा गत 12 जनवरी की रात्रि को हजारों की नकदी व सोने- चांदी के जेवरात पार करने का मामला लालसोट थाने मेंं दर्ज किया गया है। लालसोट पंचायत समिति में मनरेगा के सहायक कार्यक्रम अधिकारी के पद पर कार्यरत प्रदीप तिवाड़ी ने मामला दर्ज कराया कि वह 12 जनवरी दोपहर को मकर संक्रांति मनाने के लिए अपने पैतृक घर दौसा के लिए रवाना हुए। 13 जनवरी को जब उनके मकान मालिक के भाई रमेशचंद शर्मा मकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला तो बंद मिला, लेकिन अंदर के कमरों केे ताल टूटे हुए मिले और कमरों में सभी सामान भी बिखरा हुआ मिला। प्राथमिकी में बताया कि चोर 42 हजार रुपए की नकदी, चांदी की दो पायजेब, दो अंगूठी, चार जोड़ी चुटकी एवं सोने की एक अंगूठी चुरा ले गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद लालसोट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
गौरतलब है कि चोरों ने 12 जनवरी की रात्रि को ही शहर के खटवा रोड से दो सूने मकानोंं से भी नकदी व जेवरात पार किए
थे। (नि.प्र)
फंदा लगाकर युवक ने दी जान
दौसा. शहर के गांधी तिराहा बस स्टैण्ड के सामने स्थित कॉलोनी में सोमवार को एक युवक ने कमरे में पंखे के पाइप से फंदा लगा कर इहलीला समाप्त कर ली।
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि जोशी कॉलोनी निवासी सोमेश कुमार (21) पुत्र विजयकुमार सैनी ने दरवाजा बंद कर कमरे में पंखे के पाइप पर स्कार्फ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस एवं परिजन सोमेश को जिला अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
हादसे में तीन घायल
महुवा ग्रामीण. यहां जयपुर रोड पर अनियंत्रित कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार तीन जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जयपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने स्कूटी को टक्कर मारी। इससे उस पर सवार गणपत मंगल, सत्येन्द्रसिंह सहित तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को महुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को गंभीरावस्था में जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।





No comments:
Post a Comment