Breaking News
recent

तौकीर हसन चिश्ती का उर्स शुरू

चूरू. तौकीर हसन चिश्ती दरगाह का गुरुवार को संदल कार्यक्रम के साथ उर्स शुरूहुआ। इसमें पीर दन मोहम्मद शाह के हाथों संदल हुआ। इस अवसर पर नायब सज्जादा सैयद अहमद शाह, खादिम हाज ताजू खां, सदर हाजी सादुल्ला खां, नायब सदर हाजी इनायत खां, सचिव इस्माइल नाई खजांची कमरुदीन मणियार आदि मौजूद थे। शुक्रवार सुबह ११ बजे निसार शाह काजी के घर ढोल ताशों के साथ चादर जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर में मोहल्ला तेलियान, काजियान, लुहारान व मदीना मस्जिद होते हुए दरगाह पहुंचा। जुलूस में जायरीनों में उत्साह नजर आ रहा था। चादर चढ़ाने के बाद कुल की रस्म अदा की गई और लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इधर दरगार में सुबह से ही जायरीनों और समाज के लोगों का आने का क्रम शुरू हो गया। कलाकारों ने उर्स पर कव्वालियां प्रस्तुत कर माहौल में समां बांध दिया।


दरगाह की आकर्षक सजावट
उर्स पर दरगाह की आकर्षक सजावट की गई। रंग बिरंगी रोशनी से नहाई दरगाह का दृश्य देखते ही बन रहा था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.