Breaking News
recent

कार्यालय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सरदारशहर. विभिन्न गांवों के लोगों ने डेयरी चेयरमैन लालचन्द मूंड व बीरबल सिद्ध के नेतृत्व में राजस्थान राज्य विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने भादासर एइएन कार्यालय को रीको औद्योगिक क्षेत्र सरदारशहर में शुरू करने की मांग की। ज्ञापन में लिखा कि क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यहां भादासर सहायक अभियंता कार्यालय की स्वीकृति प्रदान की। इसके नीचे आने वाले दर्जनों गांवों के लोगों को पहले कई किमी दूरी तय कर सरदारशहर आना पड़ेगा फिर यहां से भादासर जाना पड़ेगा जो बहुत दूर है। इससे ग्रामीणों को विभिन्न समस्याओं से गुजरना पड़ेगा तथा भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरदारशहर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में इस कार्यालय को शुरू किया जाए। ताकि क्षेत्र की जनता को परेशानी न हो। उन्होंने लिखा कि डूंगरगढ़ में अलग -अलग गांवों के लिए पांच कार्यालय खोले गए। वो सभी कार्यालय डूंगरगढ़ सिटी में हैं। इसी प्रकार यहां पर भी सभी कार्यालय सरदारशहर में खोले जाएं। ताकि ग्रामीण जनता को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। इस अवसर पर नन्दराम, लूणाराम, मनसाराम, रामलाल, रामदेव, नोपाराम, श्योकरणर भादू, मुखराम, सुरजाराम, विक्रमसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.