Breaking News
recent

सरसों के खेत में पड़ा मिला अधेड़ महिला का शव

सरसों के खेत में पड़ा मिला अधेड़ महिला का शव
-साड़ी से गला घोंटकर हत्या की आशंका
-शिनाख्तगी के प्रयास में पुलिस
-कौलारी पुलिस थाना इलाके से जुड़ा मामला
बसई नवाब. कस्बे के कौलारी पुलिस थाने की बसई नबाव पुलिस चौकी के समीप शुक्रवार देर शाम सरसों के खेत में एक अधेड़ महिला का शव पड़ा होने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव पर साड़ी से फंदा लगाकर हत्या किया जाना सामने आया है। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों ने मृतका की शिनाख्तगी भी कराई, लेकिन रात तक पहचान नहीं होने पर शव को चिकित्सालय के शवगृह में रखवाया गया है।
जानकारी के अनुसार कस्बा बसई नबाव निवासी बांकेलाल शर्मा शुक्रवार शाम कौलोरी थाने की बसई नबाव पुलिस चौकी के समीप स्थित अपने खेतों से गुजर रहे थे। इस दौरान खेत में उन्हें एक अधेड़ महिला का शव पड़ा दिखा। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और महिला को मृत पाया। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस ने महिला के गले से साड़ी का फंदा लगाकर गला घोंटकर हत्या किया जाना सामने आ रहा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को मौके पर बुलाकर मृतका की शिनाख्तगी भी कराई, लेकिन कोई भी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 50 वर्ष है और हरे रंग की साड़ी सफेद कलर का ऊनी स्वेटर पहने हुए है एवं उसके हाथ में नीले कलर का हाथ का सिला हुआ बैग है। पुलिस ने शव को शिनाख्तगी के लिए शवगृह रखवाते हुए आसपास के थाना पुलिस को सूचना दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.