अजमेर.
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय प्रायोगिक और सालाना परीक्षा तैयारियों में जुट गया है। इनमें नॉन कॉलेजिएट और नियमित विद्यार्थी शामिल होंगे। कुलपति के कामकाज पर लगी रोक के चलते विश्वविद्यालय की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। लेकिन प्रशासन वार्षिक परीक्षाओं को तयशुदा अवधि में कराएगा।
विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर और स्नातक स्तर की परीक्षाओं के लिए करीब 3.20 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं। इनमें नियमित और नॉन कॉलेजिएट विद्यार्थी शामिल हैं। विश्वविद्यालय हर साल प्रथम वर्ष के नॉन कॉलेजिएट विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू करता है।
नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं फरवरी अंत या मार्च में प्रारंभ होती हैं। इस बार भी कमोबेश इसी योजनान्तर्गत परीक्षाएं होनी हैं। कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह के कामकाज पर रोक लगने से विश्वविद्यालय की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी
स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के नियमित, स्वयंपाठी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं भी होनी हैं। यह परीक्षाएं जनवरी के दूसरे पखवाड़े में प्रारंभ हो सकती हैं।प्रायोगिक परीक्षाएं कराकर कॉलेज से अंक मंगवाए जाएंगे। परीक्षा विभाग जल्द इसका कार्यक्रम जारी करेगा। इसके अलावा सालाना परीक्षाओं के टाइम टेबल भी बनने हैं। इन्हें वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।





No comments:
Post a Comment