Breaking News
recent

नानावटी बनाम महाराष्ट्र राज्य मामले की सुनवाई चूरू में!

चूरू. राजकीय विधि महाविद्यालय में मंगलवार को मूट-कोर्ट का आयोजन किया गया। कोर्ट में छात्रों ने काल्पनिक आपराधिक मुकदमा नानावटी बनाम महाराष्ट्र राज्य के वाद पर न्यायालय में पैरवी की। इससे पहले प्राचार्य डा. एसके सैनी ने विधि छात्रों के लिए मूट कोर्ट के महत्व पर प्रकाश डाला। अभियोजन पक्ष की ओर से छात्रा पूनम शर्मा ने न्यायालय से कार्यवाही प्रारम्भ करने की इजाजत मांगी। पूनम सैनी ने न्यायालय के समक्ष तथ्य रखें। अभियुक्त पक्ष की और से हरिओम जोशी आदित्य चोटिया ने पक्ष रखा। शुभम शर्मा, भूपेन्द्र बेनीवाल, मधु चौबदार, आयुषी कसेरा, हुसैन खान, हिमांशु ने भाग लिया। अभियुक्त पक्ष की और से वैशाली सांखला, बिन्दु बागड़ा, पिंकी भाटी, वन्दना शर्मा, पूनम गोसाई, लक्ष्मी प्रजापत ने भाग लिया। जज के रूप मे निशा लोहिया ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर सोनू सैनी, अजीज, गौरव कुरील, अनिल सहायक प्राचार्य श्रीराम सैनी, अनिल कुमार सैनी, डा. अमित बगडिय़ा, धीरज सक्सेना, मनीष कुन्दना, अरविन्द प्रजापत, सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।

विधि महाविद्यालय के तीन छात्रों का नेट में चयन
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू के तीन छात्रों का एनटीए द्वारा आयोजित नेट परीक्षा 2018 में चयन हुआ है। प्राचार्य डा. एसके सैनी ने बताया कि महाविद्यालय के केशव कुमार, महेन्द्र कुमार सैनी व अनिल चेजारा का नेट में चयन हुआ है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.