Breaking News
recent

अलवर में यहां शादी समारोह से लौट रहे थे चिकित्सक, हरियाणा रोडवेज से मारी ऐसी टक्कर, गम में बदल गई खुशियां

दिल्ली-झुंझुनू राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर चंदपुरा के समीप शुक्रवार सुबह कार व हरियाणा रोडवेज की टक्कर में कार में सवार दपंती महिला चिकित्सक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार महिला चिकित्सक का पति व दूसरा चिकित्सक घायल हो गया। अटेली पुलिस ने रोड़वेज चालक के चालक-परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी डॉ. प्रदीप मुखेजा (60) व उनकी पत्नी डॉ. प्रतिभा मुखेजा व भिवाड़ी ईएसआई अस्पताल के इंचार्ज डॉ. हरिश नारनौल में एक चिकित्सक के बेटे शादी समारोह से अपने उक्त मार्ग से गाड़ी से अपने शहर लौट रहे थे। चंदपुरा के समीप रेवाड़ी की ओर से आ रही रोडवेज से उनकी कार को चपेट में ले लिया। भिडंत इतनी तेज थी कि कार व बस की टक्कर 1 किमी. दूर तक सुनी जा सकी। ग्रामीणों ने घायलों को बड़ी मशक्कत से गाड़ी को काट कर बाहर निकाला।

सडक़ दुर्घटना में महिला चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि घायलों को अटेली अस्पताल से प्राथमिक उपचार करने के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया। यह चिकित्सक परिवार नारनौल में नेत्र चिकित्सक डॉ. मुकेश गोयल के बेटे के गुरुवार रात्रि को हुए विवाह समारोह में शिरकत होने के बाद अपने शहर फरीदाबाद को शुक्रवार सुबह गाड़ी से लौट रहे थे। चिकित्सक दंपती फरीदबाद अस्पताल में ईएसआई अस्पताल में कार्यरत है जबकि कार में सवार साथी भिवाड़ी ईएसआई अस्पताल के इंचार्ज है। मौके पर पहुंच कर हवलदार मनोज कुमार ने अग्रिम कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.