प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ डिपो द्वारा बंद की गई चित्तौडगढ़़ ़-रतलाम बस सेवा वापस शुरू कर दी गईहै। लेकिन अब ये सेवा प्रतापगढ़ से रतलाम तक ही चलेगी। यात्री भार नहीं मिलने के कारण इसे पिछले दिनों बंद कर दिया गया था। पत्रिका में 22 दिसंबर को खबर के प्रकाशन के बाद नए वर्ष में फिर से प्रतापगढ़ से रतलाम का संचालन शुरू किया गया।
यह बस सेवा अब प्रतापगढ़ से रतलाम के बीच ही चलेगी। पहले यह चित्तौड़ से रवाना होती थी। लेकिन स्टाफ की कमी व घाटे के चलते इसे बंद कर दिया गया था। बाद में यात्रियों को परेशानी हुई। उनकी मांग पर ये बस अब पुन: एक जनवरी से प्रतापगढ़ से रतलाम के लिए बस संचालित की जा रही है।
यह समय है बस का
प्रतापगढ़ से रतलाम के लिए रोडवेज बस दिन में 3.20 बजे रवाना होगी, जो रतलाम शाम 7 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार रतलाम से बस सुबह 8 बजे रवाना होकर 11.30 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी।
फिर से की गई संचालित
मलमास के कारण सवारियां नहीं मिल रही थी। इस कारण बंद की गई थी। नए वर्ष में एक जनवरी से बस को फिर से संचालित किया जा रहा है।
इस्लाममुद्दीन खां, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज डिपो, प्रतापगढ़
बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर पर रहेगी निगरानी
प्रतापगढ़. भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण अभियान अन्तर्गत जिले की प्रत्येक पंचायत समिति में ब्लॉक कन्र्वेजेंस कमेटी की बैठके उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। कमेटी के सदस्य सचिव बाल विकास परियोजना अधिकारी है। इन त्रेमासिक बैठकों का उद्देश्य खण्ड प्रशासन के विभागों ( चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, अधिशाषी अभियन्ता, पंचायतीराज विभाग आदि) के बीच समन्वय स्थापित करना है। इस कमेटी की ओर से खण्ड के बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर पर निगरानी रखी जाएगी। इसी क्रम में अरनोद पंचायत समिति के उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक कन्र्वेजेंस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग (अति. चार्ज बाल विकास परियोजना अधिकारी अरनोद ) ने राष्ट्रीय पोषण अभियान की सभी ग्राम स्तरीय सेवाओं की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजना की जानकारी और प्रगति समीक्षा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के खण्ड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मनीष त्रिवेदी द्वारा की गई।





No comments:
Post a Comment