Breaking News
recent

डीजे की धुन पर आसमान में दिखने लगे रंग-बिरंगे पतंग, छतों पर गूंजा ये काटा-वो काटा, दान-पुण्य के साथ पतंगबाजी

सिरोही. जिलेभर में सोमवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर रविवार को दिनभर बाजार में रौनक रही। बाजार में इस बार विभिन्न डिजाइन और रंग की पतंगें सजी हैं। आसमान में चुनावी रंग देखने को मिल रहा है। तिल के लड्डू व अन्य खाद्य सामग्री लोगों ने खरीदी।
दान-पुण्य के साथ छतों पर पतंगबाजी का जोर है। सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही पुण्यकाल आरंभ होगा। मान्यताओं के अनुसार संक्रांति पुण्यकाल में तीर्थ स्नान और गुड़, तिल एवं तेल से निर्मित वस्तुओं का दान करना अनंत फलदायक माना जाता है। दिनभर जमकर पतंगबाजी हो रही है। अलसुबह से ही शहर छतों पर नजर आएगा। हर किसी के हाथ में डोर और निगाहें आसमान की ओर है। वो काटा के शोर के साथ चहुंओर संगीत की धुनें गूंजने लगी है। पतंगबाज बीच-बीच में चाय-पकौड़ों के स्वाद चखेंगे। शादी के
मकर संक्रांति को व्रती महिलाएं सामथ्र्य के अनुसार तेरह वस्तुएं 'तेरूंडाÓ के रूप में देने की परम्परा का निर्वाह करेंगी। गजक, रेवड़ी, फीणी, घेवर व तिल से बने व्यंजनों की दुकानों पर शनिवार को लोगों की भीड़ रही। महिलाएं खरीदारी में व्यस्त रहीं। युवा व बच्चे पतंग खरीदते नजर आए।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.