Breaking News
recent

नहीं थम रही भ्रूण हत्या: आठ माह के कन्या भ्रूण को नाले में फेंका


फूलियाकलां।
कनेछनकलां गांव के गांगली नाले में शनिवार को आठ का कन्या भ्रूण पड़ा मिला। इस घटना से वहां सनसनी फैल गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भ्रूण को कब्जे में लिया, जिसे पोस्टमार्टम के बाद दफनाया गया।


जानकारी के अनुसार कनेछनकलां के कहार मोहल्ले के बाशिंदों ने मोहल्ले में ही गांगली नाले में सुबह भ्रूण देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उप सरपंच मांगीलाल को दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा, जहां नाले में आठ माह का भ्रूण मिला। पुलिस ने इसे नाले से निकाला। यह कन्या भ्रूण था जो करीब आठ माह का था।

पुलिस के अनुसार यह भ्रूण दो-तीन दिन पहले किसी महिला ने कन्या को जन्म देकर नाले में फैंक दिया। पुलिस ने भ्रूण कब्जे में कर उसका पोस्टमार्टम करवाया, जिसे बाद में दफना दिया गया। पुलिस ने उपसरपंच की रिपोर्ट पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.