Breaking News
recent

पति की हत्या कर ससुराल में आकर छुपी दुल्हन

पति की हत्या कर ससुराल में आकर छुपी दुल्हन

प्रेमी के साथ की थी पति की हत्या
हरियाणा के रोहतक में दिया वारदात को अंजाम

सैपऊ. सैपऊ थाना पुलिस ने पति की हत्या कर छुपकर घर में बैठी महिला को दस्तयाब कर लिया है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हरियाणा के रोहतक जिले में अपने पति की हत्या कर दी थी और वहां से फरार होकर अपने घर आकर छुप गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित महिला को हरियाणा पुलिस के सुर्पुद कर दिया है।
सैपऊ थाना प्रभारी अबजीत सिंह ने बताया कि गांव नुनहेरा निवासी नवलदेई अपने पति जगन सिंह के साथ हरियाणा के रोहतक शहर के सेक्टर तीन थाना क्षेत्र अर्बन में रहती थी। यहां गत 27 जनवरी को अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर महिला और उसका प्रेमी शव को रोहतक स्थित बोहर नाके के पास जेएलएन नहर के पास झाडिय़ों में फेंककर फ रार हो गए थे। रोहतक पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पीजीआई अस्पताल के शवगृह में रखवाया था। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त सैपऊ थाना इलाके के नुनहेरा गांव निवासी जगन सिंह के रूप में की थी। रोहतक पुलिस द्वारा मामला संदिग्ध लगने पर सैपऊ थाना पुलिस से सम्पर्क स्थापित किया। यहां आरोपित महिला को घर से दस्तयाब कर लिया। रोहतक पुलिस को सूचित कर महिला को सुपुर्द कर दिया है। मामले में हत्या का दूसरा आरोपी महिला प्रेमी फ रार है। जो धौलपुर जिले का बताया जा रहा है। उधर रोहतक पुलिस ने मृतक का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.