Breaking News
recent

अलवर वासियों के लिए खुशखबरी, अब कुंभ मेले में जाइए, इलाहबाद एक्सप्रेस आज से चलाई जाएगी

अलवर. प्रयागराज में हो रहे अद्र्ध कुम्भ मेलें में जाने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। पिछले दिनों आंशिक रद्द की गई जयपुर-इलाइबाद एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार से वापस चलेगी। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार कुम्भ मेले को देखते हुए जयपुर-इलाहबाद एक्सप्रेस को 13 जनवरी से 11 फरवरी तक चालू किया है। इस बीच कुल 16 ट्रिप में चलेगी। उल्लेखनीय है कि रेलवे ने कोहरे के कारण जयपुर-इलाहबाद-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन को जयपुर-मथुरा-जयपुर के बीच में आशिंक रद्द कर दिया था।

ट्रेन नम्बर 12403 आज से

रेलवे के अनुसार ट्रेन नम्बर 12403 इलाहबाद-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन 13, 14, 15, 16, 19, 20, 21, 22 जनवरी के अलावा 2, 3, 4, 5, 8, 9, 11 फरवरी को 16 ट्रिप में चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नम्बर 12404 जयपुर-इलाहबाद-जयपुर सुपरफास्ट ट्रेन 14, 15, 16, 17, 20, 21, 22, 23 जनवरी और 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11 व 12 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग व समय से संचालित की जाएगी।

अलवर वासियों को हो रही थी परेशानी

कुंभ मेले में जाने के इच्छुक अलवर वासियों को सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण परेशानी हो रही थी। वहीं दिल्ली या मथुरा से टिकट बुक नहीं हो पा रही थी, अब इलाहबाद एक्सप्रेस शुरु होने के बाद कुंभ मेले में जाने वाले लोगों को सहुलियत होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.