Breaking News
recent

पानी की कमी पर फूटा गुस्सा

प्रतापगढ़. जलदाय विभाग की ओर से शहर में नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण शहरवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। वाटर वक्र्स रोड पर सोमवार को वार्डवासियों ने समय पर जलापूर्ति नहीं होने को लेकर जाम लगा दिया। लोगों ने बताया कि वार्ड में करीब 10 दिनों से नलों में पानी नहीं आया है। वहीं जलापूर्ति का भी कोई समय नहीं है। प्रशासन को पहले भी इसके बारे में बता रखा है लेकिन फिर भी इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिसके चलते लोगों को सडक़ पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
वाटर वक्र्स रोड पर वार्ड वासियों ने जाम लगाकर नियमित जलापूर्ति की मांग की। जाम की सूचना पर चौकी प्रभारी पारस शर्मा व जलदाय विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को आगे से नियमित जलापूर्ति का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
नई योजना के बाद भी नहीं मिल पा रहा पानी
शहर में 94 करोड़ की पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत शहर में पुरानी लाइन के बदले नई लाइन डाली गई है। जिसके बाद से कई कॉलोनियों में नई पाइप लाइन से लोगों को पानी भी दिया जाने लगा है, लेकिन करोड़ों खर्च के बाद भी लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है। जिसको लेकर शहरवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। वहीं हर थोड़े दिनों में शहर में अनियमित जलापूर्ति की समस्या के विरोध में प्र्रदर्शन किया जा रहा है।
कई कॉलोनियों में भी यही हाल
जलापूर्ती को लेकर शहर की कई कॉलोनियों में समस्याएं बनी हुई है। शहर के हाउसिंग बोर्ड, तिलक नगर, प्रगति नगर सहित कई कॉलोनियों में भी 4 से 5 दिनों में जलापूर्ति हो रही है। वह भी मात्र 10 से 15 मिनट तक। जिसके कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
...........................................
तकनीकी समस्या से परेशानी
वाटर वक्र्स रोड पर एक गली में नई पाइप लाइन में कोई समस्या आ रही जिसके कारण पानी प्रेशन से नहीं जा पा रहा है। प्रोजेक्ट अधिकारियों को बताया है जल्द इसे सही करवा दिया जाएगा। वहीं जाखम पर नई पाइप लाइन का कार्य होने के कारण अन्य कुछ कॉलोनियों में पानी कम आ रहा है।
कुलदीप, कनिष्ठ अभियंता, प्रतापगढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.